hajipur news. प्राचार्य ने प्रतिस्पर्धा से भरी दुनिया में प्रभावी संचार और लेखन की आवश्यकता पर दिया बल

Updated:
विज्ञापन
hajipur news. प्राचार्य ने प्रतिस्पर्धा से भरी दुनिया में प्रभावी संचार और लेखन की आवश्यकता पर दिया बल

डीसी कालेज में कम्युनिकेशन एंड राइटिंग स्किल्स विषय पर हुई कार्यशाला, कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में अंग्रेजी भाषा में संचार क्षमता और लेखन दक्षता को विकसित करना था

विज्ञापन

हाजीपुर. देवचंद महाविद्यालय में गुरुवार को अंग्रेजी विभाग द्वारा कम्युनिकेशन एंड राइटिंग स्किल्स विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में अंग्रेजी भाषा में संचार क्षमता और लेखन दक्षता को विकसित करना था, जिससे वे शैक्षणिक एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में सफलता हासिल कर सके. कार्यशाला की शुरुआत अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डा.अबुल्लैस ने स्वागत भाषण के साथ किया. महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. तारकेश्वर पंडित ने उद्घाटन भाषण में आज की प्रतिस्पर्धा से भरी दुनिया में प्रभावी संचार और लेखन की आवश्यकता पर बल दिया और छात्रों को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया. आमंत्रित विषय विशेषज्ञ सहायक प्राध्यापक रवि कुमार एवं बीएमडी कालेज के अंग्रेजी विभागाध्यक्ष ने प्रतिभागियों को संवादात्मक सत्रों के माध्यम से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों जैसे संचार में आने वाली सामान्य बाधाएं, औपचारिक एवं अनौपचारिक लेखन, शैक्षणिक एवं व्यावसायिक लेखन के प्रारूप, व्याकरण, भाषा की शैली और स्पष्ट अभिव्यक्ति, कार्यशाला में व्यावहारिक अभ्यास, समूह सहभागिता और वास्तविक लेखन गतिविधियों के बारे में बताया. प्रतिभागियों ने विशेष विषयों पर लेखन अभ्यास में सक्रिय रूप से भाग लिया. कार्यशाला का समापन प्रश्नोत्तर सत्र के साथ हुआ, जिसमें छात्रों ने अपने अनुभव साझा किया और अपने संदेहों का समाधान किया गया कुल 56 छात्र इस कार्यशाला में सक्रिय सक्रिय रूप से शामिल हुए. डा. अबुल्लैस ने आभार प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए वक्ता और प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापन किया. यह कार्यशाला ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रही, जिसने उपस्थित छात्रों को मौखिक एवं लेखन संचार में अधिक आत्मविश्वास प्रदान किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन