ePaper

HAJIPUR NEWS : संदिग्ध स्थिति में वृद्ध की मौत, परिजनों ने लगाया मारपीट कर हत्या का आरोप

Updated at : 19 Sep 2024 10:54 PM (IST)
विज्ञापन
HAJIPUR NEWS : संदिग्ध स्थिति में वृद्ध की मौत, परिजनों ने लगाया मारपीट कर हत्या का आरोप

HAJIPUR NEWS : सदर थाना क्षेत्र के दौलतपुर देवरिया गांव में संदिग्ध स्थिति में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान दौलतपुर देवरीया गांव निवासी स्व योगेंद्र प्रसाद सिंह के 59 वर्षीय पुत्र सुनील सिंह के रूप में की गयी है. मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.

विज्ञापन

हाजीपुर. सदर थाना क्षेत्र के दौलतपुर देवरिया गांव में संदिग्ध स्थिति में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान दौलतपुर देवरीया गांव निवासी स्व योगेंद्र प्रसाद सिंह के 59 वर्षीय पुत्र सुनील सिंह के रूप में की गयी है. मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक के परिवार वालों का रोते-रोते बुरा हाल है. घटना की सूचना मिलते ही सदर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. परिजनाें ने मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के दौलतपुर देवरीया गांव निवासी सुनील सिंह की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी. मौके पर जुटे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इस मामले में परिजनों ने वृद्ध की पीट-पीट कर हत्या करने का आरोप लगा रहे थे. बताया गया कि मृतक को चार पुत्री और एक पुत्र है. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि दौलतपुर देवरिया गांव में एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. मृतक के परिवार वालों ने मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया गया है. इस मामले में आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद घटना का कारण स्पष्ट हो पायेगा. मृतक के परिवार वालों के द्वारा आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन