hajipur news. गर्मी में राहत के लिए नगर परिषद ने 15 स्थानों पर की प्याऊ की व्यवस्था

Updated:
विज्ञापन
hajipur news. गर्मी में राहत के लिए नगर परिषद ने 15 स्थानों पर की प्याऊ की व्यवस्था

प्रथम फेज में नगर परिषद प्रशासन ने शहर के रामाशीष चौक, स्टेशन चौक, डाकबंगला रोड, गांधी चौक, त्रिमूर्ति चौक आदि स्थानों पर प्याऊ की व्यवस्था करायी है

विज्ञापन

हाजीपुर. भीषण गर्मी एवं कड़ी धूप ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. बीते तीन दिनों से लगाता तापमान बढ़ने के कारण लोगों को घरों में दुबकने के लिए विवश कर दिया है. खासकर दोपहर के समय चिलचिलाती धूप में लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो गया है. ऐसे समय में भी नगर परिषद के द्वारा शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर प्याऊ की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को बाजार से बोतलबंद पानी खरीद कर प्यास बुझानी पड़ रही है. शनिवार को दिन में अधिकतम तापमान 42 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा. इससे भीषण गर्मी में लोग राहत के ठंडे पानी तथा कोल्ड ड्रिंक का सहारा ले रहे है, जिससे बाजार में कोल्ड ड्रिंक की बिक्री बढ़ गयी है.नगर परिषद के सिटी मैनेजर ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए शहर में लगभग 15 स्थानों पर प्याऊ की व्यवस्था करायी गयी है. अन्य स्थानों पर भी प्याऊ लगाने का काम कराया जा रहा है. बताया गया कि प्रथम फेज में नगर परिषद प्रशासन ने शहर के रामाशीष चौक, स्टेशन चौक, डाकबंगला रोड, गांधी चौक, त्रिमूर्ति चौक आदि स्थानों पर प्याऊ की व्यवस्था करायी गयी है. जल्द ही अन्य स्थानों पर इसकी व्यवस्था कराने के लिए कर्मियों को निर्देश दिया गया है.

कार्यपालक पदाधिकारी के निर्देश पर व्यवस्था

इस संबंध में सिटी मैनेजर अभय कुमार निराला ने बताया कि बीते कई दिनों से जिले में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए कार्यपालक पदाधिकारी के निर्देश पर शहरी क्षेत्र के मुख्य चौक-चौराहों पर एक दर्जन से अधिक जगहों पर प्याऊ की व्यवस्था करायी गयी है. सभी स्थानों पर पानी की उपलब्धता के लिए स्थानीय पानी सप्लायर को जिम्मेदारी दी गयी है. इसके साथ ही अधिकारी के द्वारा विभिन्न स्थानों पर लगे प्याऊ में पानी की उपलब्धता की जांच भी की जा रही है.

गर्मी बढ़ने से बाजारों में बढ़ी मौसमी फलों एवं कोल्ड ड्रिंक की डिमांड

नगर के लोगों ने बताया कि पिछले तीन-चार दिनों से पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है. दोपहर के समय तन झुलसाने वाली गर्मी के कारण लोग घरों में कैद होने के लिए विवश हो गये है. लोगों को पंखे एवं कूलर की हवा से भी राहत नहीं मिल रही है. इससे शहर में कोल्ड ड्रिंक एवं फलों के जूस की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है. वहीं मौसमी फलों की मांग भी बढ़ गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन