ePaper

hajipur news. व्यवसायी महासम्मेलन के प्रचार रथ को झंडा दिखाकर किया रवाना

Updated at : 10 Jul 2025 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
hajipur news. व्यवसायी महासम्मेलन के प्रचार रथ को झंडा दिखाकर किया रवाना

पटना के रविंद्र भवन में 13 जुलाई को आयोजित व्यवसायी महासम्मेलन के प्रचार रथ को अक्षयवटराय नगर स्टेशन बाजार से भाकपा-माले जिला सचिव विशेश्वर प्रसाद यादव ने पार्टी का झंडा दिखाकर रवाना किया

विज्ञापन

राजापाकर. पटना के रविंद्र भवन में 13 जुलाई को आयोजित व्यवसायी महासम्मेलन के प्रचार रथ को अक्षयवटराय नगर स्टेशन बाजार से भाकपा-माले जिला सचिव विशेश्वर प्रसाद यादव ने पार्टी का झंडा दिखाकर रवाना किया. इस अवसर पर नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वैशाली जिला सहित पूरे बिहार में सबसे ज्यादा सरकार को टैक्स देने वाले व्यवसायियों की हत्याएं हो रही हैं. इनके दुकानों में लूटपाट हो रही है. रंगदारी की वसूली की जा रही है, परंतु सरकार ने आज तक व्यवसायियों की सुरक्षा के लिए आयोग का गठन नहीं किया. उनकी सुरक्षा का इंतजाम नहीं किया. छोटे-मझौले दुकानदारों को जीएसटी के दायरे में रखकर उनका दोहन किया. इन्होंने कहा कि व्यवसायियों के आंदोलन को भाकपा-माले सक्रिय समर्थन कर रही है. उन्होंने व्यवसायियों से अपील की कि वे अपने पेशे के आधार पर संगठन बढ़ाकर आगे बढ़ें, हमारी पार्टी आपके साथ है. इस अवसर पर पार्टी नेता ज्वाला कुमार, सुरेश प्रसाद सिंह, जवाहर राय, रामनाथ सिंह, मजिंदर शाह, राजेंद्र राय, सहित अनेक दुकानदार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHEKHAR SHUKLA

लेखक के बारे में

By SHEKHAR SHUKLA

SHEKHAR SHUKLA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन