hajipur news. रेलवे ट्रैक के समीप मिला अज्ञात युवक का शव

Updated:
विज्ञापन
hajipur news. रेलवे ट्रैक के समीप मिला अज्ञात युवक का शव

गोरौल थाना क्षेत्र में हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रेल खंड पर 25 नंबर रेलवे गुमटी के समीप मंगलवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिला

विज्ञापन

हाजीपुर. गोरौल थाना क्षेत्र में हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रेल खंड पर 25 नंबर रेलवे गुमटी के समीप मंगलवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिला. लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही गोरौल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गयी. मिली जानकारी के अनुसार शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के सैकड़ों लोग जुट गये. लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की, मगर किसी ने उसकी पहचान नहीं की. मामले की छानबीन के बाद शव को पुलिस अपने कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. सूचना मिलने तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी. लोग ट्रेन से कटकर मौत की आशंका व्यक्त कर रहे हैं.

क्या कहते है पदाधिकारी

इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र के आदमपुर रेलवे ट्रैक के समीप एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी. युवक के पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिलने से उसकी पहचान नहीं हो सकी है. आशंका है कि ट्रेन से कट कर उसकी मौत हुई है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shekhar Shukla

लेखक के बारे में

By Shekhar Shukla

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन