बोधगया हादसे में जिंदगी की जंग हार गया वैशाली का युवक, ट्रक से टक्कर के बाद जल उठी थी कार

Author Manohar kumar|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

बोधगया में ट्रक-कार की भीषण टक्कर में झुलसे वैशाली के युवक ऋषभ कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई. इस हादसे में दो अन्य युवकों की मौके पर ही जान चली गई थी. परिवार ने इकलौते बेटे को खो दिया, जिसका नया घर बनाने का सपना अधूरा रह गया.

विज्ञापन

Bodh Gaya Car Accident Rishabh Kumar Death : बोधगया के सिजुआ मोड़ के पास ट्रक और कार की भीषण टक्कर में आग लगने से गंभीर रूप से झुलसे वैशाली जिले के युवक ऋषभ कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई. हादसे में कार सवार दो अन्य युवकों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई थी, जबकि ऋषभ ने पटना के अस्पताल में दम तोड़ दिया.

Hajipur News : कार में लगी आग, पटना में मौत से टूटी उम्मीद

वैशाली जिले के देसरी प्रखंड के चांदपुरा थाना क्षेत्र स्थित मधौल गांव निवासी श्याम नंदन सिंह उर्फ डब्लू सिंह के 25 वर्षीय पुत्र ऋषभ कुमार बोधगया के सिजुआ मोड़ के पास हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से झुलस गए थे. उन्हें पटना के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां गुरुवार शाम करीब छह बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

Vaishali News : हादसे में दो युवकों की मौके पर ही हुई थी मौत

बताया गया कि ट्रक और कार की आमने-सामने की टक्कर के बाद कार में भीषण आग लग गई. आग इतनी तेज थी कि कार धू-धू कर जल उठी. हादसे में दो युवकों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि ऋषभ को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया था.

इकलौते बेटे की मौत से बिखर गया परिवार

ग्रामीणों के अनुसार ऋषभ अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे और अभी अविवाहित थे. उनकी एक बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है. पिता श्याम नंदन सिंह हाजीपुर के उर्वशी होटल में कर्मचारी हैं और परिवार के साथ वहीं किराये के मकान में रहते हैं.

घर बनाकर करनी थी बेटे की शादी, सपना अधूरा रह गया

परिजनों ने बताया कि गांव में नया घर बनवाने का काम शुरू हुआ था. श्याम नंदन सिंह अक्सर कहते थे कि घर बनने के बाद बेटे ऋषभ की शादी करेंगे, लेकिन उससे पहले ही सड़क हादसे ने परिवार की सारी खुशियां छीन लीं.

गांव में पसरा मातम

ऋषभ की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं मधौल गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है.


विज्ञापन
Manohar Kumar

लेखक के बारे में

By Manohar Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन