अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, अक्रोशित लोगों ने जाम की सड़क
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Oct 2024 10:35 PM
औद्योगिक थाना क्षेत्र के हाजीपुर-पटना मार्ग स्थित बसंत विहार लाइन होटल के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया.
हाजीपुर. औद्योगिक थाना क्षेत्र के हाजीपुर-पटना मार्ग स्थित बसंत विहार लाइन होटल के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया. जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक नगर थाना क्षेत्र के जढूआ गांव निवासी संजय भगत के 28 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार बताया गया है. युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया. घटना के बाद भाग रहे ट्रक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची औद्योगिक थाने की पुलिस ने ट्रक को जप्त कर लिया तथा चालक को गिरफ्तार कर अपने साथ थाने ले गयी है. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम नगर थाना क्षेत्र के जढूआ गांव निवासी सौरभ कुमार बाइक से घर से किसी काम से हाजीपुर बाजार आ रहा था. इसी दौरान हाजीपुर पटना मार्ग के औद्योगिक थाना क्षेत्र के बसंत विहार लाइन होटल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया. जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गयी. युवक की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. इधर घटना से अक्रोशित लोगों ने हाजीपुर पटना मार्ग को घटनास्थल के पास सड़क पर आगजनी कर मार्ग को जाम कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही औद्योगिक एवं नगर थाना की पुलिस के साथ गंगाब्रिज थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी. पुलिस अक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास कर रही थी. सड़क जाम से घटना स्थल के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी है. खबर लिखे जाने तक लोग सड़क जाम कर रखा था. इस संबंध में औद्योगिक थाना अध्यक्ष राकेश रंजन ने बताया कि सड़क बसंत विहार लाइन होटल के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी है. ट्रक को जब्त कर चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










