Bihar News: हाजीपुर में तीन दिन में दूसरी बार सड़क किनारे मिला नवजात का शव, लोगों ने उठाए कई सवाल

Updated at : 08 Jan 2026 2:11 PM (IST)
विज्ञापन
hajipur news| Newborn body found on roadside in Hajipur for the second time in three days

मौके पर पहुंची पुलिस

Bihar News: हाजीपुर में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. महज तीन दिनों के भीतर दूसरी बार सड़क किनारे एक नवजात शिशु का शव मिलने से शहर में सनसनी फैल गई है. स्थानीय लोगों ने सिस्टम पर कई सवाल खड़े किए हैं.

विज्ञापन

Bihar News: (कैफ अहमद, हाजीपुर) बिहार के हाजीपुर शहर में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. महज तीन दिनों के भीतर दूसरी बार एक नवजात शिशु का शव सड़क किनारे मिला है. गुरुवार सुबह सुभाष चौक के पोखरा मोहल्ला स्थित सड़क के किनारे स्थानीय लोगों ने नवजात का शव देखा, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेजा. प्रारंभिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह (Mortuary) में सुरक्षित रखा गया है. हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि नवजात को किसने और किन हालात में सड़क पर फेंका. पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है.

मंगलवार को सदर अस्पताल के मेन गेट पर मिला था शव

इस घटना ने इसलिए भी ज्यादा चिंता बढ़ा दी है क्योंकि मंगलवार को ही सदर अस्पताल के मेन गेट के सामने एक नवजात शिशु का शव मिला था. उस दौरान शव को अमानवीय तरीके से उठाने का वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद शहर में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला था. प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठे थे और मामले की जांच शुरू भी हुई थी. लेकिन जांच पूरी होने से पहले ही एक और नवजात का शव सड़क किनारे मिला है.

लोगों ने खड़े किए कई सवाल

लगातार हो रही ऐसी घटनाओं पर लोगों ने कई सवाल खड़े किए हैं. आखिर नवजात शिशुओं को इस तरह सड़क पर फेंकने की घटनाएं क्यों बढ़ रही हैं? क्या इसके पीछे अवैध प्रसव, सामाजिक दबाव, गरीबी, या फिर प्रशासनिक लापरवाही जिम्मेदार है?

अवैध नर्सिंग होम और क्लीनिक का भी उठा मामला

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिले में धड़ल्ले से चल रहे अवैध नर्सिंग होम और क्लीनिक इन घटनाओं की बड़ी वजह हो सकते हैं. बिना रजिस्ट्रेशन, बिना प्रशिक्षित डॉक्टरों और नियमों को ताक पर रखकर कराए जा रहे अवैध प्रसव के बाद सबूत मिटाने के लिए नवजातों के शव ठिकाने लगाए जा रहे हों. इस आशंका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है.

Also Read: Patna News: पटना में लापरवाही पड़ेगी भारी, सड़क पर मलबा फेंका तो कटेगा इतने रुपये का चालान

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन