Bihar Crime: हाजीपुर में किसी के बुलाने पर घर से बाहर निकला किशोर, फिर नाले में मिला शव

Updated:
विज्ञापन
patna crime news

सांकेतिक फोटो

Bihar Crime: हाजीपुर में एक किशोर का शव मिला है. परिजनों ने हत्या कर शव को नाले में फेंक देने का आरोप लगाया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

विज्ञापन

Bihar Crime: बिहार के हाजीपुर से बड़ी खबर आ रही है. कटहरा थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर सेहान मध्य विद्यालय के मुख्य गेट के सामने बने नाले से एक छात्र का शव बरामद किया गया. शव की पहचान अख्तियारपुर सेहान गांव निवासी दिलीप साह के 14 वर्षीय पुत्र साहिल कुमार के रूप में की गयी. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने हत्या कर शव को नाले में फेंक देने का आरोप लगाया है. सूचना पर पहुंची कटहरा थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. लोगों ने पुलिस से स्कूल और चौक चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगालने की मांग की है.

गपशप के दौरान युवकों ने देखा शव

जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह 9 बजे अख्तियारपुर सेहान मध्य विद्यालय के मुख्य गेट के सामने बनी पुलिया पर स्थानीय युवक बैठकर कर गपशप कर रहे थे. इसी दौरान एक युवक की नजर पुल से सटे नाले के पानी में एक शव उपलाता दिखाई दिया. युवकों ने शोर मचाना शुरू किया. शोर गुल सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला. घटना की सूचना कटहरा थाने की पुलिस को दी गयी. नाले से छात्र का शव मिलने की खबर गांव में आग की तरह फैल गयी. स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गयी. घटना की जानकारी मृतक साहिल के परिजनों को दी गयी. घर के समीप ही पुत्र का शव देखकर परिजन चीत्कार मारकर रोने लगे. मृतक के मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.

किसी के बुलाने की बात कह कर निकला था बाहर

परिजनों ने बताया कि साहिल शनिवार की शाम सात बजे मां को बताया था कि एक आदमी बुलाया है, उसी से मिलने जा रहे है. जाने के बाद देर रात तक घर नहीं लौटा. परिजनों ने अपने स्तर से रात भर खोजबीन की. लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सका. रविवार की सुबह स्कूल के समीप का शव होने की सूचना मिली. मृतक तीन भाई बहन में सबसे बड़ा था. मृतक को दस वर्षीय बहन सलोनी कुमारी एवं छोटा भाई सात वर्षीय आलोक कुमार हैं. इस मामले में कटहरा थानाध्यक्ष हेमंत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का खुलासा हो सकेगा. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

Also Read: Bihar News: मच्छरदानी में पहले से ही छिपकर बैठा था कोबरा, सांप ने सोते वक्त होमगार्ड जवान को काटा, मौत

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन