hajipur news. सभी बीएलओ से मजबूत टीम की तरह कार्य करने की अपील

Published by : GOPAL KUMAR ROY Updated At : 04 Sep 2025 5:10 PM

विज्ञापन

महनार प्रखंड कार्यालय में बीडीओ व हाजीपुर नगर परिषद कार्यालय में इओ ने की बैठक

विज्ञापन

हाजीपुर. डीएम के निर्देश पर गुरुवार को महनार प्रखंड कार्यालय में बीडीओ व हाजीपुर नगर परिषद कार्यालय में इओ सुशील कुमार ने विशेष गहन पुनरीक्षण व आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बीएलओ के साथ यह बैठक की. बैठक के दौरान बताया गया कि सभी बीएलओ एक-दूसरे से संवाद कायम कर एक मजबूत टीम की तरह कार्य करेंगे. बैठक में यह भी बताया गया कि मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाओं के साथ ही जिला निर्वाचन कार्यालय से दिये गए दिशा निर्देश के अनुसार ही कार्य करना होगा. इस दौरान किसी बीएलओ को कार्य संबंधित किसी भी समस्या के निष्पादन करने के लिए तत्काल संपर्क किया जा सकता है, जिसे जल्द ही निष्पादन कर दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOPAL KUMAR ROY

लेखक के बारे में

By GOPAL KUMAR ROY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन