hajipur news. कार्यालय परिचारी की प्रारंभिक परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में

Updated:
विज्ञापन
hajipur news. कार्यालय परिचारी की प्रारंभिक परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में

परीक्षा 11 मई रविवार को एक पाली में 12:00 बजे दोपहर से अपराह्न 2:00 बजे तक जिलाे के 13 परीक्षा केंद्रों पर होगी

विज्ञापन

हाजीपुर. बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 11 मई को कार्यालय परिचारी प्रारंभिक परीक्षा के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारी कर ली गई है. हाजीपुर में कुल 13 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा संपन्न होगा, जिसमें कुल 5420 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं. इसके लिए मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी की प्रतिनियुक्ति संयुक्त आदेश द्वारा कर दी गई है. संयुक्त आदेश में बताया गया है कि परीक्षा 11 मई रविवार को एक पाली में 12:00 बजे दोपहर से अपराह्न 2:00 बजे तक जिला के कुल 13 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जा रहा है. परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों का प्रवेश पूर्वाह्न 9:00 बजे से 11:00 बजे तक होगा. पूर्वाहन 11:00 के बाद किसी भी परिस्थिति में परीक्षार्थियों का प्रवेश नहीं हो सकेगा. अभ्यर्थियों को मात्र एडमिट कार्ड एवं फोटो युक्त पहचान पत्र लेकर ही परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश करना है, अन्य कोई सामग्री लेकर नहीं आना है. कलम भी परीक्षा केंद्र पर ही उपलब्ध कराए जाएंगे. परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को कलम लेकर नहीं आना है. परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की जांच तीन स्तर पर होगी. कदाचार करते हुए पकड़े जाने पर अभ्यर्थी को इस परीक्षा सहित आगामी 5 वर्षों के लिए आयोग की परीक्षा में भाग लेने से वंचित कर दिया जायेगा. परीक्षा से संबंधित सनसनी और अफवाह फैलाने की स्थिति में 3 वर्षों के लिए आयोग की परीक्षाओं में भाग लेने से वंचित किया जाएगा. सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी और मोबाइल जैमर लगाए जा रहे हैं. परीक्षा केंद्र पर विधि व्यवस्था बनाए रखने एवं परीक्षा को स्वच्छ एवं सदाचार मुक्त वातावरण में संचालित करने के उद्देश्य भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के अंतर्गत पूरे परीक्षा केंद्रों एवं उसके आसपास के निर्धारित परिधि में निषेधाज्ञा लागू रहेगा. ब्रीफिंग में डीएम ने सभी केंद्राधीक्षकों और प्रतिनियुक्त पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वे अपनी ड्यूटी मुस्तैदी से निभाएंगे और परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न कराएं. इस अवसर पर एडीएम विनोद कुमार सिंह, डीडीसी कुंदन कुमार, डीपीजीआरओ राखी कुमारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी वीरेंद्र नारायण के साथ सभी वरीय पदाधिकारी एवं प्रतिनियुक्त अधिकारी मौजूद रहे।

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन