hajipur news. ट्रक से बैटरी चोरी करने का आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
hajipur news. ट्रक से बैटरी चोरी करने का आरोपित गिरफ्तार

औद्योगिक थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में छापेमारी कर एक चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

विज्ञापन

हाजीपुर. औद्योगिक थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में छापेमारी कर एक चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस चोर की निशानदेही पर तीन बैटरी बरामद किया है. पूछताछ के आधार पर पुलिस अन्य चोर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश रंजन ने बताया कि दो सप्ताह पूर्व इंडस्ट्रियल एरिया में खड़ी कई ट्रकों से बैटरी की चोरी हो गयी थी. इस मामले में ट्रक के चालक ने अज्ञात चोर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी थी. पुलिस इस मामले में कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान कर ली थी. बताया गया कि पुलिस ने चोर की पहचान कर छापेमारी कर रही थी. इसी दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि चोर सुल्तानपुर गांव स्थित अपने घर पर है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर चोर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार चोर की पहचान सुल्तानपुर गांव निवासी विनय पासवान के पुत्र बसावन कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने पूछताछ के आधार पर तीन बैट्री बरामद कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन