Hajipur News : हाजीपुर से घर लौट रहे ग्रिल दुकानदार की सड़क हादसे में मौत

Published by : SHAH ABID HUSSAIN Updated At : 24 Jun 2025 6:26 PM

विज्ञापन

हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग के काजीपुर थाना क्षेत्र के एकारा ओवरब्रिज के समीप मंगलवार को एक बाइक सवार युवक महिला को बचाने के दौरान बाइक से गिर कर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल बाइक सवार को सदर अस्पताल लाया गया, जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन

हाजीपुर. हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग के काजीपुर थाना क्षेत्र के एकारा ओवरब्रिज के समीप मंगलवार को एक बाइक सवार युवक महिला को बचाने के दौरान बाइक से गिर कर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल बाइक सवार को सदर अस्पताल लाया गया, जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के रसुलपुर गांव निवासी संजय ठाकुर के पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई. इस संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि सोनू (25 वर्ष) सुबह अपने चाचा को हाजीपुर स्टेशन छोड़ने के लिए आया था. चाचा को स्टेशन पर छोड़ कर बाइक से घर लौट रहा था. इसी दौरान हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग के एकारा ओवरब्रिज के पास पैदल सड़क पार कर रही महिला को बचाने के दौरान बाइक अनियंत्रित हो जाने से वह बाइक से गिर कर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना के बाद आसपास के लोग जुट गये. स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना काजीपुर थाने की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही काजीपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर घायल बाइक सवार को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहृुंची, जहां सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी में तैनात डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर मृतक के घर पर मौत की सूचना मिलते ही घर पर कोहराम मच गया

23 दिन पहले ही सोनू की हुई थी शादी

सड़क हादसे में सोनू की मौत की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुुंचे. सदर अस्पताल में सोनू का शव देख परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. मृतक के परिजनों ने बताया कि 23 दिन पहले ही सोनू की हुई थी. सोनू भगवानपुर थाना क्षेत्र क असोई गांव में ग्रिल की दुकान चलाता था. सोनू अपने घर का एक मात्र सहारा था. उसके जाने के बाद उसके परिवार को देखने वाला कोई नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAH ABID HUSSAIN

लेखक के बारे में

By SHAH ABID HUSSAIN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन