hajipur news. मेगा टिकट जांच अभियान में 3789 यात्रियों से वसूला गया 27.50 लाख जुर्माना

Published by : SHEKHAR SHUKLA Updated At : 02 Dec 2025 10:09 PM

विज्ञापन

यह अभियान मंडल रेल प्रबंधक के निर्देशन व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रौशन कुमार के नेतृत्व में चलाया गया था

विज्ञापन

हाजीपुर. सोनपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर सोमवार को वाणिज्य विभाग ने व्यापक पैमाने पर मेगा टिकट चेकिंग ड्राइव चलाया. अभियान के दौरान विभिन्न स्टेशनों एवं ट्रेनों में टिकट जांच टीमों ने कुल 3 हजार 789 मामलों में बिना टिकट एवं अनियमित टिकट से यात्रा कर रहे यात्रियों को पकड़ा. इनसे कुल 27 लाख 59 हजार 530 रुपये की राजस्व वसूली की गई.

यह अभियान मंडल रेल प्रबंधक के निर्देशन व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रौशन कुमार के नेतृत्व में चलाया गया था. मेगा टिकट जांच अभियान सोनपुर मंडल के प्रमुख स्टेशनों एवं विभिन्न ट्रेनों में एक साथ की गयी. मेगा टिकट जांच अभियान सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों पर की गयी. टिकट जांच दल ने बिना टिकट यात्रा, गलत श्रेणी में यात्रा, अनियमित टिकट तथा मासिक पास के दुरुपयोग जैसे मामलों में तत्परता से कार्रवाई की गई. इस संयुक्त अभियान में सोनपुर मंडल के टिकट निरीक्षक, वाणिज्य निरीक्षक एवं आरपीएफ टीमों ने प्रभावी समन्वय के साथ कार्य किया. अभियान के दौरान यात्रियों को नियमित टिकट लेकर यात्रा करने के लिए जागरूक भी किया गया.

नवंबर माह में अब तक रिकॉर्ड तोड़ उपलब्धि

सोनपुर मंडल में नवंबर माह के दौरान निरंतर सघन टिकट जांच अभियान जारी है. अब तक नवंबर महीने में कुल 82,661 बेटिकट एवं अवैध रूप से यात्रा कर रहे यात्रियों से इस महीने में 5 करोड़ 61 लाख 91 हजार 589 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है. मालूम हो कि इस वित्तीय वर्ष में अब तक कुल 5,42,938 बेटिकट यात्रियों से कुल 36,54,95,016 रुपया का रेल राजस्व अर्जित किया है. यह यात्रियों में टिकट लेकर यात्रा करने की बढ़ती जागरूकता, मंडल की सतत मॉनिटिरिंग तथा टिकट जांच टीमों की प्रभावी कार्यशैली का परिणाम है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHEKHAR SHUKLA

लेखक के बारे में

By SHEKHAR SHUKLA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन