hajipur news. सड़क हादसों में दो महिलाओं व बच्ची समेत पांच लोग घायल

Updated:
विज्ञापन
hajipur news. सड़क हादसों में दो महिलाओं व बच्ची समेत पांच लोग घायल

पहली घटना रेपुरा-सराय मुख्य मार्ग के करताहां थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरमिया पेट्राल पंप के पास, जबकि दूसरी घटना लालगंज थाना क्षेत्र के मलंग चौक के पास घटी

विज्ञापन

लालगंज. लालगंज एवं करताहां थाना क्षेत्र में रविवार को हुए अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो महिला एवं एक बच्ची समेत पांच लोग घायल हो गए. पहली घटना रेपुरा-सराय मुख्य मार्ग के करताहां थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरमिया पेट्राल पंप के पास रविवार की सुबह हुई. जब तेज रफ़्तार बोलेरो पिकअप के ठोकर से बाइक सवार दंपति गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए.

यह घटना तब घटी जब भगवानपुर थाना क्षेत्र के बांदे बिशुनपुर ग्राम निवासी सुनील सिंह अपनी पत्नी ममता देवी के साथ बाइक से लालगंज के घटारो गांव स्थित अपने संबंधी के यहां से घर लौट रहे थे. वे जैसे ही गुरमिया पेट्राल पम्प के पास पहुंचे की सराय की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने ठोकर मार दिया. जिससे दोनों बाइक समेत सड़क किनारे गिरकर घायल हो गए. जिन्हें ग्रामीणों के सहयोग से लालगंज स्थित निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. गनीमत था कि बाइक मे पिकअप से झटका मात्र लगा, नहीं तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी, दुर्घटना उपरांत पिकअप चालक गाड़ी समेत भाग निकला.

वहीं, दूसरी घटना लालगंज-फकुली मुख्य मार्ग के लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मलंग चौक के पास रविवार की शाम में हुई. सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दंपति एवं उनकी दो वर्षीय पुत्री गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. जिन्हें स्थानीय लोगो के सहयोग से लालगंज स्थित निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया गया. जिनमे से घायल महिला सविता देवी को गंभीर अवस्था में चिकित्सको ने सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया. हालांकि घायलों के परिजन अपनी सुविधा को देखते हुए उक्त महिला के अलावा उसके घायल पति एवं पुत्री को भी बेहतर इलाज हेतु मुजफ्फपुर लेकर चले गए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन