होमगार्ड बहाली के पहले दिन 700 में से 455 अभ्यर्थी हुए उपस्थित

Published by : Abhishek shaswat Updated At : 19 May 2025 6:31 PM

विज्ञापन

सुबह चार बजे प्रथम बैच की रिपोर्टिंग टाइम थी, प्रवेश द्वार सुबह 3.55 बजे खोल दिया गया था

विज्ञापन

हाजीपुर. होमगार्ड बहाली को लेकर शारीरिक जांच सोमवार से प्रारंभ कर दी गई. पुलिस लाइन में आयोजित इस शारीरिक जांच के पहले दिन कुल 700 अभ्यर्थियों को गृह रक्षक के रूप में चयन हेतु शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया गया था. सुबह 4 बजे प्रथम बैच की रिपोर्टिंग टाइम थी. प्रवेश द्वार को सुबह 3. 55 बजे खोल दिया गया था. सोमवार को परीक्षा के प्रथम दिन 455 अभ्यर्थी उपस्थित हुए. होमगार्ड की 476 रिक्तियों के लिए 26,130 आवेदन प्राप्त हुए हैं.

इस संबंध में पूछे जाने पर होमगार्ड के जिला समादेष्टा प्रेम चंद ने बताया कि शारीरिक जांच के लिए सुबह 4 बजे प्रथम बैच की रिपोर्टिंग टाइम थी. प्रवेश द्वार को सुबह 3. 55 बजे ही खोल दिया गया था. सोमवार को परीक्षा के प्रथम दिन 455 अभ्यर्थी उपस्थित हुए. सबसे पहले अभ्यर्थियों का निबंधन बायोमेट्रिक पद्धति से कराया गया. समूची दक्षता परीक्षा के लिए आधुनिक आरएफआईडी तकनीक, लेजर मेज़रमेंट का इस्तेमाल कराया गया. इन्होंने बताया कि दौड़ में 73 अभ्यर्थी सफल हो पाए. 73 में से 2 अभ्यर्थीं ऊंचाई माप में छंट गए. दौड़ एवं ऊंचाई तथा सीना माप में सफल अभ्यर्थी को क्रमशः ऊंची कूद, लंबी कूद तथा गोल फेंक परीक्षा में शामिल कराया गया. इसके बाद उसी समय अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच भी कराया गया. मेडिकल जांच में 1 अभ्यर्थी अनफिट तथा 3 अभ्यर्थी को रिमेडिकल के लिए रेफर किया गया. जिला समादेष्टा ने बताया कि सफल एवं असफल अभ्यर्थियों का दस्तावेज एवं परीक्षाफल सील कर कोषागार में सुरक्षित कर दिया गया. अभ्यर्थियों की सुविधा एवं पारदर्शिता के लिए पूरे ट्रैक में 70 सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है. इसके साथ ही पीने के लिए पानी, चलंत शौचालय, हर जगह प्रतीक्षालय, पंखा, कूलर लगाया गया है. रनिंग ट्रैक पर हर दिन पानी छिड़काव तथा रोलर चलाकर ट्रैक को चिकना किया गया है ताकि अभ्यर्थी अपना सर्वोच्च प्रदर्शन कर सकें. इन्होंने अभ्यर्थियों से अपील करते हुए कहा कि किसी तरह के बहकावे, प्रलोभन एवं अफवाह से बचें और अपनी तैयारी गंभीरता से करें, हम लोग पूरी प्रक्रिया को स्वच्छ एवं पारदर्शी बनाए रखने के लिए कटिबद्ध हैं.

मालूम हो कि सोमवार से हाजीपुर पुलिस केंद्र मैदान में अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच प्रारंभ हो गई है. यह शारीरिक जांच 19 मई से प्रारंभ होकर 13 जून तक चलेगा. जिनमें पुरुष अभ्यर्थियों की जांच सोमवार से 6 जून तक होगी. वहीं, 09 जून से 13 जून तक महिला अभ्यर्थियों की जांच होगी.कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, जिले में होमगार्ड पद के लिए 476 सीट निर्धारित हैं. निर्धारित 476 सीट के विरुद्ध 26,130 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. इसमें पुरुष अभ्यर्थियों की संख्या 21,665 तो महिला अभ्यर्थियों की संख्या 4,465 है.

पांच बार ली जा रही बायोमेट्रिक उपस्थिति

होमगार्ड शारीरिक जांच परीक्षा के दौरान प्रत्येक अभ्यर्थियों की पूरी फिजिकल परीक्षा के दौरान पांच बार बायोमेट्रिक हाजिरी ली जा रही है. सबसे पहले मैदान में प्रवेश करने के बाद अभ्यर्थियों के बायोमेट्रिक हाजिरी ली गई. इसके बाद रनिंग के बाद, साथ ही हाई जंप, लांग जंप, गोला फेंक एवं मेडिकल के बाद बायोमेट्रिक हाजिरी अभ्यर्थी से ली गई

.

चार शिफ्ट में मिल रहा प्रवेश

होमगार्ड शारीरिक जांच परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को चार चरणों में प्रवेश मिल रहा है. प्रथम चरण सुबह 4:00 से, दूसरा चरण 4:30 बजे से, तीसरा चरण 5:00 बजे व चौथे चरण में 5:30 बजे से अभ्यर्थियों को प्रवेश मिला. प्रवेश के दौरान अभ्यर्थियों को अपने साथ सरकार की ओर से जारी फोटो युक्त पहचान पत्र साथ पहुंचे, जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड इत्यादि.

छह मिनट में दौड़ना है 16 सौ मीटर

होमगार्ड की बहाली की प्रक्रिया दौड़ से ही शुरू होगी, इसमें पुरुष अभ्यर्थियों को 6 मिनट में 16 सौ मीटर की दौड़ पूरी करनी है. वहीं महिला अभ्यर्थियों को 5 मिनट में 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी है. इस दौड़ के बाद हाइट की माप की जायेगी, इसमें सभी जिलों में पुरुष अभ्यर्थियाें की ऊंचाई 162.56 होनी चाहिए, वहीं सभी वर्गों की महिला अभ्यर्थियों के लिए 153 सेंटीमीटर हाइट होना जरूरी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek shaswat

लेखक के बारे में

By Abhishek shaswat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन