ePaper

hajipur news. गलत तरीके रेलवे ट्रैक पार करने से तीन माह में 335 लोगों की गयी जान

Updated at : 06 May 2025 11:23 PM (IST)
विज्ञापन
hajipur news. गलत तरीके रेलवे ट्रैक पार करने से तीन माह में 335 लोगों की गयी जान

दानापुर मंडल में 136, सोनपुर मंडल में 22, समस्तीपुर मंडल में 66, पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में 62 तथा धनबाद मंडल में 49 लोगों की अवैध तरीके से रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन से टकराकर मौत हो गयी

विज्ञापन

हाजीपुर. पूर्व मध्य रेल ने लोगों की सुरक्षा को लेकर कई गाइडलाइन जारी किया है. इसके तहत पूर्व मध्य रेलवे ने सुरक्षित एवं बाधा रहित रेल परिचालन के लिए कई ठोस कदम उठाए गए हैं. इसी कड़ी में रेलवे ट्रैकों का नवीनीकरण, महत्वपूर्ण रेल खंडों की फेंसिंग, घनी आबादी वाले क्षेत्रों में चहारदिवारी निर्माण के बाद कई रेल खंडों में ट्रेनों की गति सीमा में वृद्धि की गयी है. रेलवे ने यात्री सुरक्षा के मद्देनजर एफओबी, एलएचएस, सब-वे के निर्माण सहित यात्री सुरक्षा के मद्देनजर कई अन्य कदम उठाए गए हैं. सोशल मीडिया सहित विभिन्न प्रचार माध्यमों द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन आदि के माध्यम से रेलवे ट्रैक से उचित दूरी बनाए रखने की सलाह दी जाती रही है. बताया गया कि गलत तरीके से रेलवे ट्रैक पार करने में इस वर्ष जनवरी से मार्च महीने तक पूर्व मध्य रेल के विभिन्न रेल खंडों में लगभग 335 लोगों की दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से पैदल या वाहन के साथ ट्रेन से टकरा कर मौत हो गयी है. इनमे दानापुर मंडल में 136, सोनपुर मंडल में 22, समस्तीपुर मंडल में 66, पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में 62 तथा धनबाद मंडल में 49 लोगों की अवैध तरीके से रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन से टकराकर मौत हो गयी है. रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि जल्दबाजी में रेल पटरी पार कर अपने जीवन को खतरे में ना डालें. साथ ही एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए हमेशा सब-वे या फुट ओवरब्रिज का प्रयोग करें. रेलवे ट्रैक के आस पास हमेशा सतर्क रहें तथा रेलवे ट्रैक से हमेशा पर्याप्त दूरी बनाकर रखें. रेलवे ट्रैक हमेशा अधिकृत समपार फाटकों से ही पार करें. रेलवे ट्रैक पर न चलें, यह खतरनाक भी है और अपराध भी है. यत्र-तत्र अनधिकृत रूप से रेलवे ट्रैक पार करना गैरकानूनी तथा जानलेवा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Shashi Kant Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन