ePaper

hajipur news. जिले के 945 ग्राम संगठनों की तीन लाख महिलाएं संवाद में हुईं शामिल

Updated at : 10 May 2025 5:40 PM (IST)
विज्ञापन
hajipur news. जिले के 945 ग्राम संगठनों की तीन लाख महिलाएं संवाद में हुईं शामिल

प्रतिदिन 21 महिला संवाद रथ पूरे जिले में चल रहे हैं. ये रथ एलइडी स्क्रीन, वीडियो फिल्म, सेल्फी प्वाइंट, स्टैंडी, लीफ्लेट्स, वीडियो कान्फ्रेंसिंग से लैस हैं

विज्ञापन

हाजीपुर. महिलाएं अब घूंघट की ओट से निकल कर समाज में नए मापदंड स्थापित कर रही हैं. महिला सशक्तीकरण की दिशा में आयोजित हो रहे कार्यक्रम महिला संवाद के दौरान महिलाएं खुलकर व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं पर चर्चा कर रही हैं और इनके समाधान को लेकर सुझाव भी दे रही हैं. इन कार्यक्रमों में महिलाओं से संबंधित योजनाओं के बारे में इन्हें जानकारी दी जाती है. महिलाओं की सरकार से अपेक्षाओं को संकलित कर उस पर नीतिगत निर्णय लेने के लिए महिला संवाद कार्यक्रम की शुरुआत 18 अप्रैल से पूरे राज्य में किया गया था.वैशाली जिला में 2468 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम का संचालन हो रहा है. प्रतिदिन 21 महिला संवाद रथ पूरे जिले में चल रहे हैं. ये रथ एलइडी स्क्रीन, वीडियो फिल्म, सेल्फी प्वाइंट, स्टैंडी, लीफ्लेट्स, वीडियो कान्फ्रेंसिंग से लैस हैं. जिसमें बड़ी संख्या में जीविका से जुड़ी हुई एवं गैर जीविका की महिलाएं शामिल हो रही हैं. एक कार्यक्रम में प्रतिदिन लगभग 7 हजार महिलाएं शामिल हो रही हैं. शनिवार तक कुल 945 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ है, जिसमें लगभग तीन लाख ग्रामीण महिलाओं ने हिस्सा लिया है.

शनिवार के दिन महिला संवाद का आयोजन जिला में कुल 42 स्थानों पर किया गया, जिसमें 7800 से ज्यादा महिलाएं विभिन्न स्थानों पर आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में शामिल हुई. ग्रामीण महिलाएं इस कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर रही हैं जिससे आगे चलकर उसका समुचित लाभ ले पाएंगी. इसके साथ ही महिलाओं से सुझाव को भी लिया जा रहा है, इनके व्यक्तिगत अथवा सार्वजनिक हित में और सरकार से अपेक्षाओं के बारे में जानकारी ली जा रही है. इन सुझावों को संकलित कर प्राथमिकता निर्धारण की जा रही है और उसका दस्तावेजीकरण किया जा रहा है, जिसे आगे उसे जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार को भेजा जाएगा ताकि उसपर विचार कर नीतिगत निर्णय लिया जा सके.

ऑडियो-विजुअल के माध्यम से दी जा रही जानकारी

महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तीकरण की दिशा में राज्य सरकार द्वारा अभी तक लिए गए निर्णय एवं किए गए कार्यों की जानकारी ऑडियो-विजुअल के माध्यम से महिलाओं को दी जा रही है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री का महिलाओं के नाम संदेश पत्र को भी सभी महिलाएं पढ़ रही हैं. कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित महिलाएं अपना अनुभव भी साझा कर रही हैं. विभिन्न योजना से किस प्रकार उनके जीवन में परिवर्तनों को कार्यक्रम के दौरान ये महिलाएं साझा कर रही हैं. सरकार की छात्रवृति योजना, प्रधान मंत्री आवास योजना, जीविका, सतत जीविकोपार्जन योजना, सुकन्या योजना आदि से लाभ प्राप्त लाभार्थी अपना अनुभव साझा की. इसके अलावा महिलाओं की आकांक्षाएं भी सुनी जा रही है. जिसमें पेंशन में वृद्धि, पापड़, अचार उद्योग का निर्माण , जीविका भवन, दीदी अधिकार केंद्र की स्थापना, सड़क, पानी , पुस्तकालय, आदि का मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Shashi Kant Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन