जनता दरबार में आयीं 288 शिकायतें डीएम ने निष्पादन के दिये निर्देश

Edited by Deepak Raj
Updated:
विज्ञापन

समाहरणालय स्थित नवनिर्मित प्रतीक्षालय में सोमवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

हाजीपुर. समाहरणालय स्थित नवनिर्मित प्रतीक्षालय में सोमवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में आमजन की समस्याओं का गंभीरतापूर्वक अवलोकन एवं निस्तारण किया गया. जनता दरबार में कुल 67 परिवाद प्राप्त हुए, जिनमें जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं सीधे जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कीं. सात निश्चय-3 के अंतर्गत “सबका सम्मान-जीवन आसान” कार्यक्रम के तहत जिला, अनुमंडल, प्रखंड, थाना एवं पंचायत स्तर पर भी जनता दरबार का नियमित आयोजन किया जा रहा है. जिला, अनुमंडल, प्रखंड, थाना एवं पंचायत स्तर पर कुल मिलाकर 288 आवेदनों का अवलोकन एवं निस्तारण किया गया. जनता दरबार एक सशक्त मंच है : हाजीपुर में प्राप्त परिवाद राजस्व एवं भूमि सुधार, शिक्षा, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, अवर निबंधक, आवास, विद्युत, डीएसओ, आईसीडीएस, आर्म्स, स्वास्थ्य, जीविका, आपदा प्रबंधन, निर्वाचन, सामाजिक सुरक्षा सहित अन्य विभागों से संबंधित रहे. जिलाधिकारी ने अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर मामलों की जांच कर सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि प्राप्त परिवादों पर सात दिनों के अंदर आवश्यक कार्रवाई करते हुए प्रतिवेदन जन शिकायत कोषांग को उपलब्ध कराया जाए. जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध समाधान करना है. जनता दरबार एक सशक्त मंच है, जिसके माध्यम से आमजन सीधे प्रशासन तक अपनी समस्याएं पहुँचा सकते हैं. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त परिवादों के निष्पादन में संवेदनशीलता एवं गंभीरता बरतते हुए समयसीमा का कड़ाई से पालन करें, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें. जनता दरबार कार्यक्रम हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह, अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी हाजीपुर, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Deepak Raj

लेखक के बारे में

By Deepak Raj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन