hajipur news. दियारा इलाकों में छापेमारी कर देशी शराब की 12 भट्ठियां की गयी ध्वस्त

Updated:
विज्ञापन
hajipur news. दियारा इलाकों में छापेमारी कर देशी शराब की 12 भट्ठियां की गयी ध्वस्त

210 लीटर चुलाई शराब, 40 हजार 800 लीटर महुआ जावा सहित अन्य सामान बरामद

विज्ञापन

हाजीपुर

. जिले में अपराध नियंत्रण व शराब कारोबारियों के खिलाफ नकेल कसने के लिए पुलिस उत्पाद विभाग की टीम द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है. शुक्रवार उत्पाद विभाग की टीम ने रुस्तमपुर ओपी के जाफराबाद और सुकुमारपुर दियारा क्षेत्र के चार अलग-अलग जगहों सघन छापेमारी कर देशी शराब की चार भट्टियों को ध्वस्त किया गया. इन भट्टियों के समीप से भारी मात्रा में देशी शराब व महुआ जावा के साथ देशी शराब बनाने की उपकरण भी बरामद किया गया.

मिली जानकारी के अनुसार को उत्पाद अधीक्षक भूपेंद्र कुमार को सूचना मिली थी कि राघोपुर प्रखंड के रुस्तमपुर थाना क्षेत्र के जाफराबाद और सुकुमारपुर दियारा क्षेत्र में देशी शराब का कारोबार किया जा रहा है. सूचना मिलते ही उत्पाद अधीक्षक भूपेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. टीम थाना क्षेत्र के जाफराबाद और सुकुमारपुर दियारा क्षेत्र में पहुंच कर सघन छापेमारी अभियान चलाया गया. छापेमारी के दौरान ड्रोन कैमरा की मदद से लगभग दो घंटे तक की गयी सघन छापेमारी के दौरान जाफराबाद और सुकुमारपुर दियारा क्षेत्र में चल रही देशी शराब की 2 भट्टियों को ध्वस्त किया गया. इन भट्टियों के समीप से 210 लीटर चुलाई शराब, 40 हजार 800 लीटर महुआ जावा, 150 प्लास्टिक ड्रम और देशी शराब बनाने के उपकरण बरामद किया गया, हालांकि पुलिस के आने की भनक लगते ही शराब कारोबारी भागने में सफल रहे. बरामद देशी शराब को घटना स्थल पर ही विनष्ट कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shekhar Shukla

लेखक के बारे में

By Shekhar Shukla

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन