जानें रेलवे में क्या होता है ग्रुप रिजर्वेशन? अब सोनपुर मंडल के इन स्टेशनों पर उठा सकते हैं इसका लाभ…

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 28 Jul 2024 2:10 PM

विज्ञापन

Group Reservation Ticketing: सोनपुर मंडल द्वारा यात्रियों के लिए ग्रुप रिजर्वेशन टिकटिंग की नई व्यवस्था बनाई गई है. इस व्यवस्था के तहत अब यात्रियों को सोनपुर मंडल कार्यालय ग्रुप रिजर्वेशन के लिए नहीं आना पड़ेगा. आप ग्रुप रिज़र्वेशन सोनपुर मंडल की प्रमुख स्टेशनों पर सीधे सीआरएस (चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर) कार्यालय से बनवा सकेंगे.

विज्ञापन

Group Reservation Ticketing: सोनपुर मंडल रेल प्रबंधक विवेक भूषण सूद के मार्गदर्शन और सीनियर डीसीएम रौशन कुमार के कुशल नेतृत्व में सोनपुर मंडल अपने यात्रियों को बेहतर सुविधा एवं सुगमता प्रदान करने हेतु हमेशा कुछ न कुछ नया करते रहती है. इसी क्रम में सोनपुर मंडल द्वारा यात्रियों के लिए ग्रुप रिजर्वेशन टिकटिंग की नई व्यवस्था बनाई गई है.

इस व्यवस्था के तहत अब यात्रियों को सोनपुर मंडल कार्यालय ग्रुप रिजर्वेशन के लिए नहीं आना पड़ेगा. आप ग्रुप रिज़र्वेशन सोनपुर मंडल की प्रमुख स्टेशनों पर सीधे सीआरएस (चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर) कार्यालय से बनवा सकेंगे.

सोनपुर मंडल के इन स्टेशनों पर है यह सुविधा

सोनपुर मंडल के सोनपुर, हाजीपुर, मुज़फ़्फ़रपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी एवं नौगछिया स्टेशनों पर यह सुविधा प्रदान की गई है.

ये भी पढ़ें: पीएम श्री योजना के पहले चरण में सारण के बीस स्कूलों का चयन, बनेंगे मॉडर्न, दूसरे चरण के लिए 31 तक आवेदन…

ग्रुप रिज़र्वेशन के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत

दरअसल आप अगर किसी शादी-विवाह, पिकनिक और टूर आदि पर जाने के लिए एक साथ कई लोगों का रिजर्वेशन कराना चाहते हैं तो यह ग्रुप रिज़र्वेशन (What is group Reservation) के माध्यम से कर सकते है. ग्रुप रिजर्वेशन के लिए पहले आपको मंडल कार्यालय आना पड़ता था. लेकिन अब आप उपरोक्त किसी भी स्टेशन पर जाकर रिजर्वेशन करा सकते हैं. वहां के सीआरएस के यहां एक एप्लीकेशन देना होगा. जिसमें आप आधार कार्ड, अपनी यात्रा के विवरण और उद्देश्य दर्शाएंगे.

इस व्यवस्था को लागू करने वाला पूर्व मध्य रेलवे का पहला मंडल बना सोनपुर

ग्रुप रिजर्वेशन के दौरान यात्रा तिथि को ट्रेन में कुल खाली सीटों में से केवल 25 प्रतिशत सीट ही बुक कर सकेंगे. उल्लेखनीय है कि ग्रुप रिज़र्वेशन सिस्टम की यह नई व्यवस्था शुरू करने वाला पूर्व मध्य रेलवे का सोनपुर मंडल पहला मंडल है.

सोनपुर मंडल द्वारा यह व्यवस्था ट्रायल के रूप में शुरू की गई है. यात्रियों की पॉज़िटिव रिस्पॉन्स आने पर इसे रेग्यूलर कर दिया जाएगा. फ़िलहाल अभी सोनपुर मंडल में पुरानी एवं नई दोनों व्यवस्था उपलब्ध है. यात्री अपनी सुविधा अनुसार ग्रुप रिज़र्वेशन करा सकते हैं.

 हिजबुल्लाह ने इजराइल के फुटबॉल मैदान पर दागे एक के बाद एक रॉकेट

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन