पटना के ज्ञान भवन में 12 जून को होगी विपक्षी दलों की महा बैठक, जानें कितने दलों के नेता होंगे शामिल

Updated at : 29 May 2023 4:44 PM (IST)
विज्ञापन
पटना के ज्ञान भवन में 12 जून को होगी विपक्षी दलों की महा बैठक, जानें कितने दलों के नेता होंगे शामिल

पटना के ज्ञान भवन में देशभर के विपक्षी नेताओं की बैठक 12 जून को होगी. इसमें तमाम दलों के बड़े नेता शामिल होंगे. इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे. इस बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी एकता की रणनीति पर चर्चा होगी.

विज्ञापन

पटना. राजधानी पटना के ज्ञान भवन में देशभर के विपक्षी नेताओं की बैठक 12 जून को होगी. इसमें तमाम दलों के बड़े नेता शामिल होंगे. इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे. इस बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी एकता की रणनीति पर चर्चा होगी. बैठक को लेकर विस्तार से जानकारी देते हुए JDU प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि 12 जून को पटना में देशभर के विपक्षी नेताओं की बैठक होगी. बताया जाता है कि अब तक 18 दलों के नेताओं ने पटना में प्रस्तावित बैठक में भाग लेने की सहमति दे दी है. एक-दो और दलों से सहमति आने की उम्मीद की जा रही है. महागठबंधन के नेता विपक्षी एकता की मुहिम में जुटे बिहार के सीएम नीतीश कुमार के लिए इसे एक एक बड़ी कामयाबी के रूप में देख रहे हैं.

ममता ने दिया था प्रस्ताव

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा उस समय विपक्षी दलों की बैठक बिहार में बुलाने के लिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार से बल देकर कहा गया था कि लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी दलों का एक होना बेहद जरूरी है और विपक्षी दलों की बैठक बिहार में बुलाई जाए, ताकि आगे का प्लान किया जा सके. माना जा रहा है कि ममता बनर्जी की एडवाइज पर बिहार में सीएम नीतीश कुमार विपक्षी दलों की संयुक्त बैठक बुला रहे हैं.

मिशन पर हैं नीतीश कुमार

एनडीए से अलग होने के बाद से ही सीएम नीतीश कुमार लगातार बीजेपी विरोधी दलों के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं. दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और राहुल गांधी से मुलाकात के बाद बताया गया था कि बहुत जल्द बैठक होगी. हालांकि उस वक्त ये नहीं बताया गया था कि बैठक कहां होगी. तब ही से सवाल उठ रहा था कि बीजेपी विरोधी पार्टियां कब एक मंच पर दिखाई देंगी? अब इस सवाल का जवाब मिल गया है. बिहार की राजधानी पटना में सभी नेता एक मंच पर दिखाई देंगे.

कौन-कौन हो रहा है शामिल

माना जा रहा है कि 12 जून को पटना में होने वाली बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, वामदल के नेता डी राजा और सीताराम येचुरी, एनसीपी प्रमुख शरद पवार और शिवसेना के उद्धव ठाकरे, तमिलनाडु के सीएम स्टालिन सहित विपक्षी दलों के कई नेता इस बैठक में शामिल हो सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन