मुजफ्फरपुर में स्कूलों को नहीं किया गया है बंद, आज से गुलजार होंगे सभी सरकारी व निजी विद्यालय
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jan 2023 9:44 AM
मुजफ्फरपुर में सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल सोमवार से खुल जाएंगे. जिला शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार सिंह ने ने बताया कि ठंड को देखते हुए स्कूलों को एक जनवरी तक बंद करने का निर्देश दिया गया था. इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से अवकाश के संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया है.
मुजफ्फरपुर : जिले में सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल सोमवार से खुल जाएंगे. जिला शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार सिंह ने ने बताया कि ठंड को देखते हुए स्कूलों को एक जनवरी तक बंद करने का निर्देश दिया गया था.
इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से अवकाश के संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया है. ऐसे में सोमवार से स्कूलों में कक्षाओं का संचालन किया जाएगा. यदि ठंड में बढ़ोतरी होगी, तो आगे इस पर निर्णय लिया जा सकता है.
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश में अगले तीन दिनों तक घना कोहरा छाए रहने की प्रबल संभावना है. घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. राजधानी समेत प्रदेश के गया, औरंगाबाद, रोहतास, नवादा, शेखपुरा, खगडिय़ा, भागलपुर, सबौर, बांका, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, सुपौल, फारबिसगंज जिले के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई.
स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रमों की शुरुआत प्रभातफेरी से हुई, जो अमृत महोत्सव स्थल से चलकर भारत माता नमन स्थल पर जाकर समाप्त हुई. प्रभातफेरी में बीपी इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल मिठनपुरा के बच्चों व शिक्षाकर्मियों ने भाग लिया. प्रभात फेरी का स्वागत स्वयं जिलाधिकारी ने किया.
प्रभात फेरी के पश्चात जिला शिक्षा विभाग के सहयोग से भारत माता नमन स्थल पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूली बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी. बीपी इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने- कहते हैं हमको प्यार से इंडिया वाले…गाने पर इंडो वेस्टर्न डांस प्रस्तुत कर माहौल को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










