फुलवरिया में विधवा पर जानलेवा हमला, चेन और नकदी लूटने का आरोप, केस दर्ज

Author Rakesh gupta|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन
फुलवरिया थाने का बोर्ड | Prabhat Khabar Network

फुलवरिया थाने का बोर्ड | Prabhat Khabar Network

गोपालगंज के फुलवरिया थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां घर में सो रही एक विधवा पर हमला कर लूटपाट की गई. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

विज्ञापन

Gopalganj News : फुलवरिया थाना क्षेत्र के रूपी बतरहा गांव में घर में सो रही एक विधवा पर जानलेवा हमला और लूटपाट का मामला सामने आया है. पीड़िता बधनी देवी की शिकायत पर पुलिस ने गांव के चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि अस्वस्थ होने के कारण बधनी देवी घर में सो रही थीं. इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर आरोपित उनके घर में घुस आये और गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर लाठी-डंडे से हमला कर उन्हें घायल कर दिया. पीड़िता का आरोप है कि हमले के दौरान आरोपित उनके गले से सोने की चेन और पर्स में रखे दो हजार रुपये लेकर फरार हो गये. थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल महिला का इलाज कराया गया है. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.


विज्ञापन
Rakesh Gupta

लेखक के बारे में

By Rakesh Gupta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन