गोपालगंज: एक सप्ताह में पूरा करें नामांकन, 14 आदर्श विद्यालयों के उद्घाटन की तैयारी तेज करने के दिए निर्देश

Updated:
विज्ञापन

समीक्षा बैठक करते डीएम समीर सौरभ

गोपालगंज में ट्रैफिक पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया. इस दौरान बाइक चालकों के बीच हेलमेट बांटे गए और नाबालिगों के ई-रिक्शा चलाने पर वाहन मालिकों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई.

विज्ञापन

Gopalganj News : शहर के आंबेडकर चौक के समीप शनिवार को ट्रैफिक पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया. इस दौरान बाइक चालकों के बीच 10 हेलमेट का वितरण किया गया और लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

हेलमेट जीवन की सुरक्षा का सबसे बड़ा साधन

ट्रैफिक डीएसपी सुमेश कुमार मिश्रा ने कहा कि हेलमेट पहनना केवल कानूनी बाध्यता नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में जान बचाने का सबसे प्रभावी उपाय है. उन्होंने सभी दोपहिया वाहन चालकों से हर हाल में हेलमेट पहनने की अपील की.

नाबालिगों के ई-रिक्शा चलाने पर जताई चिंता

अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने शहर में नाबालिगों द्वारा ई-रिक्शा चलाए जाने की बढ़ती घटनाओं पर भी चिंता जताई. अधिकारियों ने बताया कि यह न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि सड़क हादसों की बड़ी वजह भी बन रहा है. जून माह में ऐसे मामलों में दो लोगों की मौत हो चुकी है.

वाहन मालिक पर होगी कार्रवाई

ट्रैफिक डीएसपी ने ई-रिक्शा मालिकों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे किसी भी हालत में नाबालिगों को वाहन चलाने के लिए न दें. यदि कोई नाबालिग ई-रिक्शा चलाते हुए पकड़ा जाता है या उसके कारण कोई दुर्घटना होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी वाहन मालिक की होगी. ऐसे मामलों में कानूनी कार्रवाई के साथ न्यायालय के आदेश पर जेल भी भेजा जा सकता है.

नियमों का पालन करने की अपील

ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने में सहयोग करने की अपील की. अभियान के दौरान यातायात पुलिस के सभी अधिकारी मौजूद रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन