गोपालगंज: समाजसेवी की 31वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गयी, पौधरोपण भी किया गया

Author Pawan agarwal|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन
समाजसेवी की पुण्यतिथि पर वृक्षारोपण करते गणमान्य व्यक्ति | Prabhat Khabar Network

समाजसेवी की पुण्यतिथि पर वृक्षारोपण करते गणमान्य व्यक्ति | Prabhat Khabar Network

सिधवलिया प्रखंड के हरपुर टेंगराही गांव में समाजसेवी स्व. भगवान प्रसाद सिन्हा की 31वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए. इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए फलदार पौधे भी लगाए गए.

विज्ञापन

Gopalganj News : सिधवलिया प्रखंड के हरपुर टेंगराही गांव में समाजसेवी स्व. भगवान प्रसाद सिन्हा की 31वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनायी गयी. ग्रामीणों और परिजनों ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए फलदार पौधे लगाये. इस अवसर पर अधिवक्ता अजय सिन्हा ने श्रद्धांजलि सभा में शामिल गणमान्य लोगों को सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि स्व. भगवान प्रसाद सिन्हा का समाज सेवा के प्रति समर्पण आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है. कार्यक्रम में अभिनव सिन्हा, राजाराम पांडेय, चुन्नू मिश्रा, चुनमुन दूबे, रमन कुशवाहा, रामपुकार प्रसाद सहित कई ग्रामीण और परिजन उपस्थित रहे. अंत में सभी ने उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की.


विज्ञापन
Pawan Agarwal

लेखक के बारे में

By Pawan Agarwal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन