ePaper

भोरे के सेमरौना गांव में आपसी विवाद में भिड़े दो पक्ष, तीन लोग हुए घायल, दोनों पक्षों ने दर्ज करायी प्राथमिकी

Updated at : 21 Apr 2025 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
भोरे के सेमरौना गांव में आपसी विवाद में भिड़े दो पक्ष, तीन लोग हुए घायल, दोनों पक्षों ने दर्ज करायी प्राथमिकी

भोरे. स्थानीय थाना क्षेत्र के सेमरौना गांव में रविवार शाम आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना में तीन लोग घायल हो गये.

विज्ञापन

भोरे. स्थानीय थाना क्षेत्र के सेमरौना गांव में रविवार शाम आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना में तीन लोग घायल हो गये. घटना को लेकर दोनों पक्षों ने स्थानीय थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें कुल सात लोगों को नामजद किया गया है, जिनमें से तीन अज्ञात हैं. पहली प्राथमिकी लामीचौर बाजार के राकेश चौरसिया ने दर्ज करायी है. उन्होंने आरोप लगाया है कि जब वह अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में दुर्गेश शर्मा नामक व्यक्ति ने तीन अज्ञात लोगों के साथ उन्हें घेर लिया और रॉड से हमला कर उनके सिर पर गंभीर चोट पहुंचायी. राकेश का यह भी आरोप है कि हमलावरों ने उनके सिर पर पिस्टल भी सटा दी, लेकिन उन्होंने खुद को बचाते हुए पिस्टल को गिरा दिया. राकेश ने इस पूरी घटना का साजिशकर्ता के रूप में रीना देवी का नाम बताया है. वहीं दूसरी ओर, राजेश शर्मा की पत्नी रीना देवी ने दूसरी प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके पड़ोसी राकेश चौरसिया और कमलेश चौरसिया उनके द्वारा लगायीं सब्जियों को उखाड़ कर फेंक रहे थे. जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो उन पर और उनके बेटे पर हमला कर दिया गया. इसमें दोनों जख्मी हो गये. साथ ही उनके पास से ₹500 भी छीन लिये गये. फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की छानबीन में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन