ePaper

बलथरी चेकपोस्ट पर दो शराब तस्कर धराये, 36 लीटर देसी शराब बरामद

Updated at : 23 Jul 2025 7:29 PM (IST)
विज्ञापन
बलथरी चेकपोस्ट पर दो शराब तस्कर धराये, 36 लीटर देसी शराब बरामद

गोपालगंज. उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार को बलथरी चेकपोस्ट के समीप वाहन जांच के दौरान दो बाइक सवार शराब तस्करों को 36 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

गोपालगंज. उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार को बलथरी चेकपोस्ट के समीप वाहन जांच के दौरान दो बाइक सवार शराब तस्करों को 36 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्करों की पहचान जादोपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव निवासी छोटे लाल यादव और उत्तर प्रदेश के तरेया सुजान थाना क्षेत्र के सुंदर तरेया गांव निवासी शिव प्रसाद के रूप में हुई है. उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि जिले में लगातार सघन सर्च अभियान और छापेमारी की जा रही है. उसी क्रम में बलथरी चेकपोस्ट पर जांच के दौरान दोनों तस्करों को शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया. दोनों आरोपितों के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई कर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन