ePaper

लोक शिकायत पर बदला गया ट्रांसफाॅर्मर, लोगों को राहत

Updated at : 18 Jul 2025 7:21 PM (IST)
विज्ञापन
लोक शिकायत पर बदला गया ट्रांसफाॅर्मर, लोगों को राहत

गोपालगंज. शहर के सरेया वार्ड संख्या-पांच, एनएच-27 के पश्चिमी क्षेत्र में ट्रांसफार्मर की खराबी और वोल्टेज की अनियमितता से लोग काफी परेशान थे.

विज्ञापन

गोपालगंज. शहर के सरेया वार्ड संख्या-पांच, एनएच-27 के पश्चिमी क्षेत्र में ट्रांसफार्मर की खराबी और वोल्टेज की अनियमितता से लोग काफी परेशान थे. दीपक कुमार ने कई बार बिजली कार्यालय में शिकायत की, लेकिन समाधान नहीं हुआ. आखिरकार उन्होंने बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम, 2015 के तहत परिवाद दर्ज कराया. अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए विद्युत विभाग को 14 दिन में समाधान का निर्देश दिया. आदेश के अनुपालन में पुराने 63 केवीए ट्रांसफाॅर्मर को हटाकर 100 केवीए का नया ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया. इससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बेहतर हो गयी और वोल्टेज की समस्या भी समाप्त हो गयी. दीपक कुमार ने संतोष जताते हुए कहा कि यदि लोक शिकायत अधिनियम का सहारा नहीं लिया होता, तो समस्या अब तक बनी रहती. लोगों ने इस पहल के लिए अधिकारियों का आभार जताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन