gopalganj news : गंडक नहर का सिंचाई क्षमता विस्तार में जुटा विभाग, किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ

Updated:
विज्ञापन
gopalganj news : गंडक नहर का सिंचाई क्षमता विस्तार में जुटा विभाग, किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ

gopalganj news : इआरएम योजना का कार्य प्रगति पर, पूरा होते ही अंतिम छोर पर पहुंचेगा पानी, 2061 करोड़ 82 लाख से हो रही नहरों की सफाई, पुरानी संरचनाओं का किया जा रहा पुनर्निर्माण

विज्ञापन

गोपालगंज. गंडक नहर का पानी अंतिम छोर तक पहुंचाने में विभाग कार्य शुरू कर दिया है. उत्तर बिहार के गोपालगंज, सीवान और सारण जिलों में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के उद्देश्य से पश्चिमी गंडक नहर प्रणाली के पुनरुद्धार एवं नहर की लाइनिंग की योजना (इआरएम योजना) वर्ष 2014 में स्वीकृत की गयी थी. इस योजना का उद्देश्य 1 लाख 58 हजार हेक्टेयर में नयी सिंचाई क्षमता का सृजन तथा 1 लाख 47 हजार हेक्टेयर की पूर्ववर्ती क्षमता का पुनरुद्धार करना है. इस योजना के तहत 2061 करोड़ 82 लाख 88 हजार रुपये की लागत से नहरों की सफाई, पुरानी संरचनाओं का पुनर्निर्माण तथा नयी संरचनाओं के निर्माण और लाइनिंग का कार्य किया जा रहा है. योजना को 9 समूहों में विभाजित कर चरणबद्ध ढंग से क्रियान्वित किया जा रहा है. वर्तमान में 8 समूहों में कार्य प्रगति पर है और इनमें से कई कार्य तेजी से पूरे किये जा रहे हैं. अब तक 99 हजार 300 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई क्षमता का पुनरुद्धार एवं 74 हजार 900 हेक्टेयर भूमि की नयी सिंचाई क्षमता का सृजन किया जा चुका है. योजना के पूर्ण होने पर गोपालगंज जिला के कुचायकोट, पंचदेवरी, कटैया, भोरे, विजयीपुर, फुलवरिया, गोपालगंज, हथुआ, बैकंठपुर, उचकागांव, मांझा, बरौली, थावे, सिधवलिया प्रखंड, सीवान जिले के नौतन, लकड़ीनबीगंज, जीरादेई, सीवान, हुसैनगंज, पचरुखी, हसनपुरा, दरौंदा, सिसवन, बरहरिया, महाराजगंज, गोरेयाकोठी, बसंतपुर, भगवानपुर, गैरवा, आंदर, गुठनी, दरौली प्रखंड तथा सारण जिले के मशरक, पानापुर, तरैया, मढ़ौरा, अमनौर, मकेर, परसा, दरियापुर, एकमा, मांझी, लहलादपुर, बनियापुर, जलालपुर, गरखा, छपरा, नगरा एवं इसुआपुर आदि प्रखंडों के किसान लाभान्वित होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Kumar

लेखक के बारे में

By Shailesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन