गोपालगंज : कटेया में आज खुलेगा राजकीय डिग्री महाविद्यालय, ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार करेंगे उद्घाटन

Author Arvind choubey|Edited by Sakshi Kumari
Updated:
विज्ञापन

राजकीय डिग्री महाविद्यालय

Gopalganj Degree College : गोपालगंज के कटेया प्रखंड में वर्षों की मांग के बाद राजकीय डिग्री महाविद्यालय का विधिवत उद्घाटन होगा. ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार ने फीता काटकर करेंगे. अब क्षेत्र के हजारों छात्र-छात्राओं को स्नातक की पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा.

विज्ञापन

Gopalganj Degree College : गोपालगंज के कटेया प्रखंड के विद्यार्थियों के लिए बुधवार का दिन खास होने जा रहा है. वर्षों की मांग के बाद राजकीय डिग्री महाविद्यालय का विधिवत उद्घाटन होगा, जिससे क्षेत्र के हजारों छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

ग्रामीण कार्य मंत्री करेंगे महाविद्यालय का उद्घाटन

दरअसल, कटेया प्रखंड के पड़रिया गांव स्थित नवसंचालित राजकीय महाविद्यालय परिसर में 15 जुलाई को पूर्वाह्न 11 बजे राजकीय डिग्री महाविद्यालय, कटेया का उद्घाटन बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार करेंगे. उद्घाटन समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और क्षेत्र में उत्साह का माहौल है.

बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद

आयोजकों ने जनप्रतिनिधियों, विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और आम लोगों से समारोह में समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है. उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है.

फिलहाल नवसंचालित महाविद्यालय परिसर से होगी पढ़ाई

राजकीय डिग्री महाविद्यालय के लिए भूमि का चयन पहले ही किया जा चुका है. हालांकि स्थायी भवन बनने में अभी समय लगेगा. ऐसे में छात्रों की पढ़ाई फिलहाल पड़रिया गांव स्थित नवसंचालित राजकीय महाविद्यालय परिसर से संचालित की जाएगी. स्थायी भवन तैयार होने के बाद महाविद्यालय को उसके नए परिसर में स्थानांतरित कर दिया जाएगा.

हजारों विद्यार्थियों को मिलेगा सीधा लाभ

स्थानीय लोगों का कहना है कि महाविद्यालय शुरू होने से कटेया प्रखंड के विद्यार्थियों को स्नातक की पढ़ाई के लिए गोपालगंज, मीरगंज, कुचायकोट, भोरे या उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों में नहीं जाना पड़ेगा. इससे समय और आर्थिक खर्च दोनों की बचत होगी.

छात्राओं और ग्रामीण परिवारों के लिए बड़ी सौगात

राजकीय डिग्री महाविद्यालय की शुरुआत से ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों को सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है. खासकर छात्राओं के लिए स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा का अवसर उपलब्ध होने से उनकी पढ़ाई को नई दिशा मिलेगी. लोगों का मानना है कि यह पहल कटेया प्रखंड में उच्च शिक्षा के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी.

Also Read : JPU ने 25 जुलाई से होने वाली स्नातक तृतीय सेमेस्टर परीक्षा टाली, नई तारीख और पूरा शेड्यूल जारी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन