ePaper

कटेया में डीलरों ने बैठक कर किया मत बहिष्कार का ऐलान

Updated at : 17 Aug 2025 7:43 PM (IST)
विज्ञापन
कटेया में डीलरों ने बैठक कर किया मत बहिष्कार का ऐलान

कटेया. रविवार को फेयर प्राइज डीलर एसोसिएशन की बैठक प्रखंड अध्यक्ष भावना मिश्रा की अध्यक्षता में उनके आवास पर हुई.

विज्ञापन

कटेया. रविवार को फेयर प्राइज डीलर एसोसिएशन की बैठक प्रखंड अध्यक्ष भावना मिश्रा की अध्यक्षता में उनके आवास पर हुई. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सरकार द्वारा जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं के लिए कोई सुविधा या सहूलियत उपलब्ध नहीं करायी जा रही है. डीलरों का कहना था कि सरकार की ओर से उनके प्रति सकारात्मक सोच और ठोस नीति का अभाव है, जिससे वे लगातार उपेक्षा का शिकार हो रहे हैं. बैठक में उपस्थित डीलरों ने नाराजगी जताते हुए घोषणा की कि यदि सरकार ने उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया, तो वे आगामी विधानसभा चुनाव 2025 में अपने मतों का बहिष्कार करेंगे. बैठक में मैनेजर प्रसाद, दिलीप कुमार, अखिलेश तिवारी, दयाशंकर मिश्र, विजय राय, चंद्रभूषण पर्वत, अशोक मिश्रा, शमशाद अहमद, मुस्तफा अंसारी, वीरेंद्र सिंह, विभूति नारायण राय, युगल किशोर यादव, विनोद राम, सुभाष मांझी, अनूप राम सहित कई डीलर मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन