टीचर्स ऑफ बिहार ने प्रखंड के दो शिक्षकों को बेहतर कार्य के लिए किया सम्मानित
Published by : Sanjay Kumar Abhay Updated At : 16 Apr 2025 7:14 PM
बिहार के शिक्षकों के सबसे बड़े समुदाय टीचर्स ऑफ बिहार के छठवें वार्षिकोत्सव में प्रखंड के दो शिक्षकों सम्मानित किया.
बरौली. बिहार के शिक्षकों के सबसे बड़े समुदाय टीचर्स ऑफ बिहार के छठे वार्षिकोत्सव में प्रखंड के दो शिक्षकों सम्मानित किया. मवि नेउरी की पुनीता कुमारी तथा उमावि लरौली के मनीष कुमार को स्कूल में बेहतर शिक्षण कार्य तथा छात्रों के सर्वांगीण विकास में सतत प्रयत्नशील रहने तथा बेहतर तकनीक से छात्रों में विकास करने को लेकर सम्मानित किया गया. यह कार्यक्रम एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट, पटना के सभागार में समारोहपूर्वक मनाया गया. इस अवसर पर प्रखंड के दो प्रेरणादायी नवाचारी शिक्षकों को उनके नवोनमेषी योगदान के लिए राज्यस्तरीय सम्मान प्रदान किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन शिक्षा विभाग के अपर सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, एससीइआरटी निदेशक सज्जन आर, टीचर्स ऑफ बिहार के संस्थापक शिव कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि शिक्षा सचिव अजय कुमार यादव रहे. प्रखंड के दोनों शिक्षकों के पटना में सम्मानित होने से सभी शिक्षकों में खुशी है. शिक्षिका पुनीता कुमारी ने बताया कि यह सम्मान उनके जीवन की एक अनमोल पूंजी है. वह काफी खुश हैं तथा उनकी कोशिश रहेगी कि वह और बेहतर करें और भविष्य में भी उन्हें सम्मान मिले.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










