ePaper

विस चुनाव को लेकर सवनही पट्टी में छात्रों ने लिखा मतदाता जागरूकता का स्लोगन

Updated at : 14 Oct 2025 5:45 PM (IST)
विज्ञापन
विस चुनाव को लेकर सवनही पट्टी में छात्रों ने लिखा मतदाता जागरूकता का स्लोगन

गोपालगंज. विधानसभा चुनाव को लेकर स्वीप कोषांग की पहल पर जिले के सभी विद्यालयों में मतदाता जागरूकता अभियान जोर पकड़ रहा है.

विज्ञापन

गोपालगंज. विधानसभा चुनाव को लेकर स्वीप कोषांग की पहल पर जिले के सभी विद्यालयों में मतदाता जागरूकता अभियान जोर पकड़ रहा है. इसी क्रम में मंगलवार को हथुआ विधानसभा क्षेत्र के फुलवरिया प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय सवनही पट्टी में स्लोगन लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. विद्यार्थियों ने मतदाताओं को जागरूक करने वाले एक से बढ़कर एक प्रभावशाली स्लोगन लिखे. इसके बाद चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने मतदाता जागरूकता से जुड़े आकर्षक चित्र और लोगो बनाकर मतदान के प्रति लोगों को प्रेरित किया. शिक्षकों ने छात्रों से कहा कि वे अपने घर-परिवार और आसपास के लोगों को मतदान के महत्व के बारे में बताएं तथा छह नवंबर को पहले मतदान, फिर कोई काम के संदेश को हर घर तक पहुंचाएं. कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOVIND KUMAR

लेखक के बारे में

By GOVIND KUMAR

GOVIND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन