गोपालगंज : महम्मदपुर थाने पहुंचे एसपी विनय तिवारी, लंबित कांडों और शराबबंदी पर दिए सख्त निर्देश
एसपी विनय तिवारी निरीक्षण करते हुए
Mahammadpur Police Station Inspection : गोपालगंज के एसपी विनय तिवारी ने महम्मदपुर थाने का वार्षिक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली, अभिलेखों, लंबित कांडों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की. शराबबंदी व अवैध कारोबार पर सख्ती के साथ जनसमन्वय बढ़ाने पर जोर दिया गया.
Mahammadpur Police Station Inspection : गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने बुधवार देर शाम सिधवलिया प्रखंड स्थित महम्मदपुर थाना का वार्षिक निरीक्षण किया. इस दौरान सदर-02 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार और थानाध्यक्ष चंदन कुमार भी मौजूद रहे. निरीक्षण का उद्देश्य थाना की कार्यप्रणाली और कानून-व्यवस्था से जुड़े कार्यों की समीक्षा करना था.
अभिलेखों और थाना व्यवस्था की हुई जांच
निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना कार्यालय, गुंडा पंजी, अपराध निर्देशिका, भाग-02 एवं भाग-03 सहित विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन किया. उन्होंने हाजत, रिकॉर्ड संधारण और प्रशासनिक व्यवस्था का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
लंबित कांडों और वारंट तामिला पर दिया जोर
पुलिस अधीक्षक ने लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया. साथ ही फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी, लंबित वारंट एवं कुर्की के निष्पादन में तेजी लाने को कहा. उन्होंने वाहन जांच अभियान को प्रभावी बनाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर भी विशेष बल दिया.
शराबबंदी और अवैध कारोबार पर सख्ती के निर्देश
एसपी विनय तिवारी ने शराबबंदी कानून के प्रभावी अनुपालन और शराब सहित अन्य अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई करने के निर्देश दिए. उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित निगरानी रखने और अपराध नियंत्रण के लिए सक्रिय पुलिसिंग पर जोर दिया.
थाना परिसर की साफ-सफाई और जनसमन्वय पर भी बल
निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के समुचित रखरखाव और पुलिस कार्यों में तत्परता बनाए रखने के निर्देश दिए. उन्होंने पुलिस अधिकारियों से आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को भी कहा.
Also Read : गोपालगंज सदर अस्पताल में EDTA ट्यूब की कमी, थमी जरूरी ब्लड जांच, मरीजों की बढ़ी परेशानी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











