ePaper

राजद की बैठक में संगठनात्मक एकता और जनसंपर्क मजबूत करने पर जोर

Updated at : 18 Jan 2026 4:45 PM (IST)
विज्ञापन
राजद की बैठक में संगठनात्मक एकता और जनसंपर्क मजबूत करने पर जोर

बैकुंठपुर. विधानसभा के पूर्व विधायक प्रेमशंकर प्रसाद यादव के बांसघाट मंसूरियां स्थित आवास पर राजद की समीक्षा बैठक की गयी.

विज्ञापन

बैकुंठपुर. विधानसभा के पूर्व विधायक प्रेमशंकर प्रसाद यादव के बांसघाट मंसूरियां स्थित आवास पर राजद की समीक्षा बैठक की गयी. बैठक में राजद कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों से आए ग्रामीणों ने भाग लिया. बैठक का उद्देश्य संगठन की मजबूती, जनसंपर्क विस्तार और क्षेत्र की राजनीतिक स्थिति की समीक्षा करना रहा. बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक प्रेमशंकर प्रसाद यादव ने कहा कि समाज में आपसी भाईचारा और संगठनात्मक एकता आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच निरंतर संपर्क बनाये रखने, उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि पार्टी तभी मजबूत होगी, जब कार्यकर्ता सक्रिय रहेंगे और जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर संघर्ष करेंगे. समीक्षा बैठक में क्षेत्र की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, संगठन की मजबूती और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गयी. राजद जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह ने कार्यकर्ताओं से आपसी सहयोग बढ़ाने और संगठन को धारदार बनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि एकजुट प्रयास से ही पार्टी को नयी ऊर्जा मिलेगी. बैठक में मुखिया गजेंद्र सिंह, विकास सिंह, सुरेंद्र राय, सुरेश यादव, फरमान अली, शत्रुघ्न यादव, जिला उपाध्यक्ष पिंटू पांडेय, नागेंद्र ठाकुर, जोहेब अली, विनोद कुमार, विक्रमा यादव सहित कई राजद समर्थक नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे. नेताओं ने पूर्व विधायक के नेतृत्व की सराहना की. कार्यक्रम के दौरान आयोजित पारंपरिक प्रीतिभोज में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरे आयोजन में सौहार्द और राजनीतिक सक्रियता का माहौल बना रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन