बस स्टैंड मुख्य गेट पर कूड़े का ढेर, खुला नाला और टूटती छत से यात्री हैं परेशान

Updated:
विज्ञापन
बस स्टैंड मुख्य गेट पर कूड़े का ढेर, खुला नाला और टूटती छत से यात्री हैं परेशान

गोपालगंज. शहर के राजेंद्र नगर स्थित बस स्टैंड की हालत दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है. बस स्टैंड भवन कई जगहों से जर्जर हो चुका है.

विज्ञापन

गोपालगंज. शहर के राजेंद्र नगर स्थित बस स्टैंड की हालत दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है. बस स्टैंड भवन कई जगहों से जर्जर हो चुका है. मुख्य गेट पर कूड़े का ढेर लगा हुआ है और पास ही खुला नाला होने के कारण बदबूदार हवा से यात्रियों और आम लोगों को भारी परेशानी हो रही है. बस स्टैंड के साइड हिस्से में छत से सीमेंट प्लास्टर झड़ रहा है, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है. स्थानीय निवासी रीता कुमारी, सूरज कुमार, सुजल कुमार, ज्योति सिंह, रूपा पटेल, रश्मि, राजीव कुमार, राजेश सिंह पटेल, वीरेंद्र सिंह और मुकेश कुमार सहित अन्य लोगों का कहना है कि गिरता प्लास्टर किसी यात्री या राहगीर के सिर पर गिरकर गंभीर चोट पहुंचा सकता है. वहीं सड़क किनारे खुला नाला बस पर चढ़ने-उतरने के दौरान दुर्घटना को दावत दे रहा है. कभी भी कोई व्यक्ति नाले में गिर सकता है. इसके अलावा पास के सरकारी स्कूल के गेट पर कूड़ेदान भरा पड़ा है, जिससे कचरा फैलकर गंदगी बढ़ रही है. लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि खुले नाले को स्लैब से ढका जाए, जर्जर भवन की मरम्मत कराई जाए और नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन