गोपालगंज : आधी रात को सदर अस्पताल पहुंचे सिविल सर्जन, मरीजों ने खोली पोल, ड्यूटी से गायब मिले डॉक्टर

Author Manish Raj|Edited by Sakshi Kumari
Updated:
विज्ञापन

इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण करते सिविल सर्जन

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Gopalganj Sadar Hospital : जिलाधिकारी के निर्देश पर सिविल सर्जन ने आधी रात को गोपालगंज सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इमरजेंसी और एसएसीयू/एनएसीयू में डॉक्टरों की गैरमौजूदगी और अन्य लापरवाहियां उजागर हुईं, जिस पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन

Gopalganj Sadar Hospital : गोपालगंज में स्वास्थ्य व्यवस्था की हकीकत जानने के लिए सिविल सर्जन (सीएस) ने शनिवार की आधी रात को सदर अस्पताल में औचक निरीक्षण किया. यह कार्रवाई जिलाधिकारी समीर सौरभ के निर्देश पर की गई. देर रात अस्पताल पहुंचते ही सीएस ने सीधे इमरजेंसी वार्ड और एसएसीयू/एनएसीयू का जायजा लिया. जहां कई चौंकाने वाली लापरवाहियां सामने आईं.

विज्ञापन

आधी रात को इमरजेंसी वार्ड पहुंचे सीएस

निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉ. रामाकांत ड्यूटी से नदारद मिले. वहीं एनएसीयू में तैनात डॉक्टर की जगह दूसरे डॉक्टर ड्यूटी करते पाए गए. इस गड़बड़ी को गंभीरता से लेते हुए सीएस ने तत्काल संबंधित कर्मियों से जवाब-तलब किया और स्पष्टीकरण मांगा.अचानक हुई इस जांच से अस्पताल कर्मियों में हड़कंप मच गया और देर रात तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

ड्यूटी से नदारद मिले डॉक्टर रामाकांत

सीएस ने वार्डों में भर्ती मरीजों से भी बातचीत कर इलाज और सुविधाओं की जानकारी ली. कुछ मरीजों ने डॉक्टरों की अनुपस्थिति और देरी से इलाज मिलने की शिकायत की। इस पर सीएस ने कड़ी नाराजगी जताते हुए व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए.

सीएस ने मांगा स्पष्टीकरण

सीएस डॉक्टर महम्मद इसरायल ने कहा कि ड्यूटी में लापरवाही किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. दोषी पाए जाने पर संबंधित डॉक्टरों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन की इस सख्ती से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची हुई है.

Also Read : गोपालगंज में 36 हजार रुपये के लिए मारपीट, ट्रैक्टर ड्राइवर के परिवार के 5 लोगों को रॉड से पीटा


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन