ePaper

पंचदेवरी में 33 प्रतिशत मतदाताओं के भौतिक सत्यापन का कार्य पूरा

Updated at : 07 Jul 2025 7:37 PM (IST)
विज्ञापन
पंचदेवरी में 33 प्रतिशत मतदाताओं के भौतिक सत्यापन का कार्य पूरा

पंचदेवरी. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य तेजी से चल रहा है. चुनाव आयोग का निर्देश है कि अति शीघ्र इस कार्य को पूरा किया जाये.

विज्ञापन

पंचदेवरी. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य तेजी से चल रहा है. चुनाव आयोग का निर्देश है कि अति शीघ्र इस कार्य को पूरा किया जाये. अब आयोग की नयी गाइडलाइन के अनुसार मतदाताओं का भौतिक सत्यापन हो रहा है. गणना प्रपत्र के साथ दस्तावेज जमा करने का झमेला भी अब नहीं रहा. इसके कारण पुनरीक्षण के कार्य में काफी तेजी आयी है. पंचदेवरी के बीडीओ राहुल रंजन ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में कुल 80 हजार दो सौ पच्चीस मतदाता हैं. इनमें से 26 हजार पांच सौ अट्ठावन मतदाताओं का भौतिक सत्यापन हो चुका है. इनमें से 16 हजार चार सौ पच्चीस मतदाताओं के गणना प्रपत्र एप पर अपलोड भी किये जा चुके हैं. सोमवार को बीडीओ ने सभी बीएलओ को यह निर्देश दिया कि चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित तिथि से पहले पुनरीक्षण का शत प्रतिशत कार्य पूरा करें. किसी भी बीएलओ या बीएलओ सुपरवाइजर द्वारा इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. प्रतिदिन कितने प्रपत्र भरवाये जा रहे हैं और कितने अपलोड किये जा रहे हैं, प्रत्येक बीएलओ से इसकी रिपोर्ट बीडीओ द्वारा ली जा रही है. सोमवार को भी प्रखंड कार्यालय में प्रपत्र अपलोडिंग का कार्य कैंप मोड में हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन