गोपालगंज: भोरे में गणित-विज्ञान शिक्षकों की पीबीएल कार्यशाला, इंस्पायर अवार्ड पर मिला प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन

कार्यशाला में मौजूद शिक्षक

गोपालगंज के भोरे प्रखंड में कक्षा 6-12 के गणित-विज्ञान शिक्षकों के लिए प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग (PBL) और इंस्पायर अवार्ड पर एक दिवसीय कार्यशाला हुई. इसका उद्देश्य नवाचार आधारित शिक्षण को बढ़ावा देना और छात्रों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना है.

विज्ञापन

Gopalganj News: भोरे प्रखंड में कक्षा 6 से 12 तक गणित एवं विज्ञान विषय का अध्यापन करने वाले शिक्षकों के लिए सोमवार को प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग (पीबीएल), इंस्पायर अवार्ड एवं राष्ट्रीय विज्ञान दिवस विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को नवाचार आधारित शिक्षण पद्धति से जोड़ना तथा विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए प्रशिक्षित करना था.

कार्यशाला में जिला स्तरीय गठित टीम के सदस्य भूपेश कुमार एवं हेमंत कुमार ने पीबीएल, इंस्पायर अवार्ड योजना तथा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने शिक्षकों को प्रोजेक्ट आधारित शिक्षण की उपयोगिता, विज्ञान शिक्षा को रोचक बनाने के उपाय तथा विद्यार्थियों की रचनात्मक एवं वैज्ञानिक क्षमता विकसित करने के तरीकों से अवगत कराया.

इंस्पायर अवार्ड में अधिक भागीदारी पर दिया गया जोर

प्रशिक्षकों ने शिक्षकों से अधिकाधिक विद्यार्थियों को इंस्पायर अवार्ड योजना से जोड़ने और उन्हें नवाचार के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया. साथ ही विद्यालयों में विज्ञान गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने पर विशेष बल दिया गया.

तकनीकी टीम ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रखंड तकनीकी टीम के सदस्य अंजनी कुमार, अरविंद वर्मा, विशाल कुमार एवं आबिदा खातून की महत्वपूर्ण भूमिका रही. कार्यशाला में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से आए गणित एवं विज्ञान के शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रशिक्षण का लाभ उठाया.

पीबीएल आधारित शिक्षण को बढ़ावा देने का आह्वान

कार्यशाला के समापन पर शिक्षकों से अपने-अपने विद्यालयों में पीबीएल आधारित शिक्षण पद्धति को बढ़ावा देने, विद्यार्थियों को इंस्पायर अवार्ड योजना में भाग लेने के लिए प्रेरित करने तथा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस को प्रभावी ढंग से मनाने का आह्वान किया गया.


विज्ञापन
सुरेश राय

लेखक के बारे में

By सुरेश राय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन