गोपालगंज: मुंबई में ट्रेन की चपेट में आने से विजयीपुर के युवक की मौत

मृतक की फाईल फोटो दरवाजे पर उमडी ग्रामीणों की भीड | Prabhat Khabar Network
गोपालगंज के विजयीपुर थाना क्षेत्र के घाट बंधौरा गांव के रहने वाले योगेंद्र राम की मुंबई में ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई. परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य की मौत से घर पर आर्थिक संकट गहरा गया है.
Gopalganj News : विजयीपुर थाना क्षेत्र के घाट बंधौरा गांव निवासी एक मजदूर की मुंबई में ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान स्व. जगरनाथ राम के 50 वर्षीय पुत्र योगेंद्र राम के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
रोजगार के लिए गए थे मुंबई
मृतक के छोटे पुत्र शनिदेव राम ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण योगेंद्र राम तीन जुलाई को रोजगार की तलाश में मुंबई गए थे. शुक्रवार की शाम कंपनी में काम समाप्त करने के बाद वह अपने कमरे की ओर लौट रहे थे. इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव
घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.
परिवार पर गहराया आर्थिक संकट
योगेंद्र राम अपने पीछे दो पुत्र महेंद्र राम और शनिदेव राम सहित पूरे परिवार को छोड़ गए हैं. परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य की असमय मौत से घर पर आर्थिक संकट गहरा गया है. गांव के लोगों ने भी घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










