630 लीटर शराब बरामदगी मामले में वांछित मुखियापति मांझा से गिरफ्तार, डकैती व रंगदारी के मामले में भी आरोपित है अदमापुर पंचायत का मुखियापति

Updated:
विज्ञापन
630 लीटर शराब बरामदगी मामले में वांछित मुखियापति मांझा से गिरफ्तार, डकैती व रंगदारी के मामले में भी आरोपित है अदमापुर पंचायत का मुखियापति

कुचायकोट. कुचायकोट पुलिस ने मई महीने में जब्त की गयी 630 लीटर देसी शराब के एक मामले में वांछित अभियुक्त और अदमापुर पंचायत के मुखिया पति सुजीत राम को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

कुचायकोट. कुचायकोट पुलिस ने मई महीने में जब्त की गयी 630 लीटर देसी शराब के एक मामले में वांछित अभियुक्त और अदमापुर पंचायत के मुखिया पति सुजीत राम को गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने जानकारी दी कि 20 मई 2025 को एक स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में शराब बरामद की गयी थी, जिसमें सुजीत राम को आरोपित बनाया गया था. इस मामले में कार्रवाई करते हुए कुचायकोट पुलिस ने मांझा थाना पुलिस की मदद से सुजीत राम को मांझा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया. पुलिस सूत्रों के अनुसार, सुजीत राम के खिलाफ पहले से ही रंगदारी और डकैती जैसे गंभीर आपराधिक मामलों में प्राथमिकी दर्ज हैं. गिरफ्तारी के बाद आरोपित से पूछताछ कर अन्य संलिप्त लोगों की जानकारी जुटायी गयी. पुलिस ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपित को अग्रिम कानूनी प्रक्रिया के तहत कोर्ट में प्रस्तुत कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन