कटेया से कार से शराब बरामद, दो धंधेबाज गिरफ्तार

कटेया. कटेया थाना क्षेत्र की बगही मुख्य सड़क पर प्राथमिक विद्यालय के समीप वाहन जांच के दौरान पुलिस ने 8.6 लीटर देसी शराब बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया.
कटेया. कटेया थाना क्षेत्र की बगही मुख्य सड़क पर प्राथमिक विद्यालय के समीप वाहन जांच के दौरान पुलिस ने 8.6 लीटर देसी शराब बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार तस्कर उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बघौचघाट थाना क्षेत्र के मेहा गांव निवासी सिकेंद्र और रामपुर महुआ बारी गांव निवासी प्रदीप यादव हैं. पुलिस ने बताया कि वाहनों की जांच के दौरान एक कार की डिक्की में शराब छुपाकर लायी जा रही थी. शराब की कुल मात्रा 43 बोतलें थी. पुलिस ने शराब और कार को जब्त कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है और दोनों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया के तहत मामला दर्ज किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




