सऊदी अरब में हादसे का शिकार हुआ लाढ़पुर का युवक, मौत से गांव में मातम

Updated:
विज्ञापन
सऊदी अरब में हादसे का शिकार हुआ लाढ़पुर का युवक, मौत से गांव में मातम

फुलवरिया. श्रीपुर थाना क्षेत्र के लाढपुर गांव निवासी एक युवक की सऊदी अरब में दर्दनाक हादसे में मौत हो गयी.

विज्ञापन

फुलवरिया. श्रीपुर थाना क्षेत्र के लाढपुर गांव निवासी एक युवक की सऊदी अरब में दर्दनाक हादसे में मौत हो गयी. इस हृदयविदारक घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक प्रभु भगत का पुत्र गोबर कुमार था. परिजनों के अनुसार गोबर कुमार रोजगार की तलाश में कुछ माह पूर्व सऊदी अरब गया था, जहां वह एक निजी कंपनी में कार्यरत था. शनिवार को काम के दौरान वह ऊंचाई पर चढ़कर कार्य कर रहा था. इसी बीच संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर पड़ा. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हादसे की सूचना मिलते ही लाढ़पुर गांव में मातम छा गया. मृतक के पिता प्रभु भगत, माता गुलाची देवी और पत्नी रीना का रो-रोकर बुरा हाल है. घर में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. ग्रामीण बड़ी संख्या में पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं. बताया जाता है कि गोबर कुमार ही परिवार का मुख्य कमाऊ सदस्य था. ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से मृतक का पार्थिव शरीर शीघ्र स्वदेश लाने तथा पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है. इस घटना से पूरा क्षेत्र शोकाकुल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन