JNVST Class 6 Admission: कक्षा 6 में एडमिशन की लास्ट डेट 10 अगस्त तक विस्तारित, जानें फॉर्म में सुधार का तरीका

Updated:
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय गोपालगंज

जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 में प्रवेश हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 है. ग्रामीण क्षेत्रों के मेधावी छात्रों के लिए गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा का अवसर. अंतिम तिथि से पहले आवेदन करें और किसी भी त्रुटि को सुधारने के लिए करेक्शन विंडो का उपयोग करें.

विज्ञापन

Navodaya Admission: नवोदय विद्यालय समिति की ओर से शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 में प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है. ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 7 जुलाई 2026 से जारी है. इच्छुक और पात्र छात्र-छात्राएं 10 अगस्त तक बिना किसी शुल्क के अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं.

समिति की ओर से आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए 11 और 12 अगस्त 2026 को दो दिवसीय करेक्शन विंडो उपलब्ध कराई जाएगी. इस दौरान अभ्यर्थी अपने आवेदन फॉर्म में निर्धारित जानकारियों में आवश्यक संशोधन कर सकेंगे.

इन जानकारियों में कर सकेंगे सुधार

करेक्शन विंडो के दौरान अभ्यर्थी परीक्षा का माध्यम, श्रेणी, लिंग, क्षेत्र यानी ग्रामीण या शहरी और दिव्यांगता से संबंधित जानकारी में आवश्यक संशोधन कर सकेंगे. इसके बाद आवेदन प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी से बचने के लिए अभिभावकों को समय रहते आवेदन पूरा करने की सलाह दी गई है.

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलती है आवासीय शिक्षा

जवाहर नवोदय विद्यालय, गोपालगंज के प्राचार्य सुधाकर शुक्ला ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय देश के ग्रामीण क्षेत्रों के मेधावी विद्यार्थियों को निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराने वाला प्रतिष्ठित संस्थान है. कक्षा 6 में प्रवेश पूरी तरह जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के आधार पर होता है.

उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि अंतिम समय में वेबसाइट पर अधिक लोड या तकनीकी समस्या से बचने के लिए 10 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.

आवेदन में किसी शुल्क का प्रावधान नहीं

कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आयोजित चयन परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया निःशुल्क है. पात्र छात्र-छात्राएं निर्धारित अंतिम तिथि तक आवेदन जमा कर सकते हैं. आवेदन के बाद 11 और 12 अगस्त को करेक्शन विंडो के माध्यम से निर्धारित विवरण में सुधार का अवसर भी मिलेगा.

Also Read: फुलवरिया की गलियों में साइकिल चलाते दिखे तेज प्रताप, गाय का दूध दुहा और निकाला गन्ने का जूस, पिता लालू को लेकर कही दिल की बात


विज्ञापन
प्रशांत पाठक

लेखक के बारे में

By प्रशांत पाठक

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन