गोपालगंज: मिर्जापुर ओवरब्रिज के पास ट्रक की टक्कर से सीवान में पति-पत्नी की मौत

Updated:
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे परिजन | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोपालगंज के मिर्जापुर ओवरब्रिज के पास ट्रक और ऑटो की टक्कर में सीवान के दंपति की मौत हो गई. हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं, पुलिस जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Gopalganj News: जिले के बरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर ओवरब्रिज के पास एनएच-27 पर शनिवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया. यहां एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने यात्रियों से भरे ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी. इस भीषण भिड़ंत में ऑटो सवार पति-पत्नी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि ऑटो में सवार परिवार के अन्य पांच लोग घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई.

विज्ञापन

समधी के निधन पर शोक जताने जा रहा था परिवार

घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक, सीवान जिले के गोरियाकोठी गांव निवासी 55 वर्षीय राजेंद्र मुसहर अपनी 42 वर्षीय पत्नी सोनी देवी, बेटे और बहू सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ऑटो रिजर्व कर गोपालगंज जा रहे थे. गोपालगंज जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र स्थित बाबू विशुनपुर गांव में उनके बेटे के ससुर (समधी) का निधन हो गया था. पूरा परिवार शोक संतप्त होकर अंतिम संस्कार व अंतिम यात्रा में शामिल होने जा रहा था. इसी दौरान मिर्जापुर ओवरब्रिज के समीप पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने उनके ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी.

घटनास्थल पर ही तोड़ा दम, परिजनों में मचा कोहराम

टक्कर इतनी भयानक थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और राजेंद्र मुसहर व उनकी पत्नी सोनी देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हादसे की खबर मिलते ही गोरियाकोठी और जादोपुर दोनों गांवों में कोहराम मच गया तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. एक ही झटके में माता-पिता दोनों का साया उठ जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय राहगीरों व ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को संभाला और मामले की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही बरौली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गोपालगंज भेज दिया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है तथा फरार ट्रक चालक की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर तलाश की जा रही है.

Also Read: गोपालगंज: मीरगंज में निकली 500 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन