गोपालगंज: मीरगंज में निकली 500 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर

Updated:
विज्ञापन

मीरगंज में तिरंगा यात्रा में शामिल छात्र

मीरगंज में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गीता ज्ञानालय ने 500 मीटर लंबी विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया. इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति की भावना को प्रगाढ़ करना था.

विज्ञापन

Gopalganj Tiranga Yatra: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गीता ज्ञानालय मीरगंज की ओर से शनिवार को करीब 500 मीटर लंबी भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई. यात्रा का आयोजन विद्यालय के प्रबंधक विजय सिंह के नेतृत्व में किया गया. तिरंगा यात्रा बांग्ला कॉलोनी से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए साहू जैन उच्च विद्यालय के समीप पहुंचकर समाप्त हुई. यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, विद्यालय परिवार और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया.

भारत माता की जय और वंदे मातरम् के लगे जयघोष

तिरंगा यात्रा में हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर शामिल लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष लगाए. देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रप्रेम से गूंज उठा.

देशभक्ति की भावना मजबूत करना उद्देश्य

विद्यालय के प्रबंधक विजय सिंह ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा का उद्देश्य बच्चों और युवाओं में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना तथा स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करना है. उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है.


विज्ञापन
संजय कुमार अभय

लेखक के बारे में

By संजय कुमार अभय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन