गोपालगंज: उचकागांव में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, प्रखंड प्रमुख समेत जनप्रतिनिधियों ने किया झंडोत्तोलन

Updated:
विज्ञापन

उचकागांव में ध्वज रोहण करते प्रखंड प्रमुख व अधिकारी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोपालगंज के उचकागांव प्रखंड में स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति का माहौल छाया रहा. प्रखंड प्रमुख विश्वजीत यादव और अन्य जनप्रतिनिधियों ने झंडोत्तोलन कर शहीदों को नमन किया. ग्रामीण क्षेत्रों में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस.

विज्ञापन

Gopalganj independence day: उचकागांव प्रखंड में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया. स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुरुआत उचकागांव प्रखंड मुख्यालय पर लगाए गए शिला पट्ट से की गई. यहां प्रखंड प्रमुख विश्वजीत यादव, उप प्रमुख श्रीकृष्ण सिंह कुशवाहा, मनोज कुमार पंडित, आरओ अनमोल त्रिपाठी, सीडीपीओ शिवम कुमार, थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार, प्रखंड बीस सूत्री के अध्यक्ष दीपक कुमार, पूर्व प्रखंड प्रमुख व सांसद प्रतिनिधि राम आशीष सिंह, समाजसेवी वसीर अहमद आदि ने स्वतंत्रता सेनानियों की शिला पट्ट पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया.

विज्ञापन

प्रखंड मुख्यालय पर प्रखंड प्रमुख ने किया झंडोत्तोलन

इसके बाद स्वतंत्रता दिवस को लेकर प्रखंड मुख्यालय पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया. यहां प्रखंड प्रमुख विश्वजीत यादव ने झंडोत्तोलन किया. इसके बाद थाना परिसर में थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार, बीआरसी भवन पर प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रेम हलधर, आईसीडीएस भवन पर सीडीपीओ शिवम कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार और उचकागांव पंचायत भवन पर मुखिया सोनल सिंह ने झंडोत्तोलन किया. इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने तिरंगे झंडे को सलामी दी.

ग्रामीण क्षेत्रों में भी मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

ग्रामीण क्षेत्रों में भी देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए. नवोदय विद्यालय गोपालगंज में प्राचार्य सुधाकर शुक्ला, परसौनी खास पंचायत भवन पर मुखिया संतोष कुमार गुप्ता, नवादा परसौनी पंचायत में मुखिया अकलू चौधरी, त्रिलोकपुर में मुखिया सुरेंद्र राम, झिरवां पंचायत में प्रो. नजीर आलम और बलेसरा में मो. असलम सहित अन्य सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में भी स्वतंत्रता दिवस हर्ष और उत्साह के साथ मनाया गया. मौके पर पूर्व मुखिया अमरेन्द्र प्रताप सिंह, छोटे सिंह, रामेश्वर सिंह, डॉक्टर खाबर इमाम, पंकज पटेल, मुनमुन कुमार, राघव चौधरी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन