गोपालगंज के ‘हेलमेट मैन’ शाहिद इमाम सम्मानित, कमाई का 20 फीसदी हिस्सा रोड सेफ्टी पर करते हैं खर्च

Updated:
विज्ञापन

प्रशस्ति पत्र प्राप्त करते हेलमेट मैंन शाहिद इमाम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

12 वर्षों से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने वाले शहर के शाहिद इमाम को स्वतंत्रता दिवस पर जिला प्रशासन ने सम्मानित किया. अपनी कमाई का 20% रोड सेफ्टी पर खर्च करने वाले इस 'हेलमेट मैन' की कहानी प्रेरणादायक है.

विज्ञापन

Gopalganj DM Honors Helmet Man: सड़क हादसों में कमी लाने और लोगों की जिंदगी बचाने के लिए पिछले 12 वर्षों से लगातार सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने वाले शहर के सरेया वार्ड नंबर चार निवासी शाहिद इमाम को स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर जिला प्रशासन ने सम्मानित किया. पेशे से कंप्यूटर इंजीनियर शाहिद इमाम को उनके सामाजिक सरोकार और सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्य के लिए जिला पदाधिकारी समीर सौरभ ने प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया.

विज्ञापन

12 वर्षों से चला रहे जागरूकता अभियान

शाहिद इमाम पिछले 12 वर्षों से लोगों को वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए जागरूक कर रहे हैं. उनके अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क हादसों में होने वाली मौतों और गंभीर चोटों को कम करना है. वह खुद भी लोगों के बीच जाकर सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करते हैं और हेलमेट के इस्तेमाल को लेकर लोगों को समझाते हैं.

कमाई का 20 फीसदी रोड सेफ्टी पर करते हैं खर्च

जिला प्रशासन की ओर से जारी प्रशस्ति-पत्र में शाहिद इमाम के ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ अभियान की विशेष रूप से सराहना की गई है. अभियान के तहत वह अपनी कमाई का 20 फीसदी हिस्सा रोड सेफ्टी से जुड़े कार्यों पर खर्च करते हैं. इसके साथ ही आम लोगों को सड़क सुरक्षा की जानकारी देकर उन्हें यातायात नियमों के प्रति सजग करने का काम भी करते रहे हैं.

‘हेलमेट’ को बना लिया जिंदगी बचाने का संदेश

शाहिद इमाम का कहना है कि हेलमेट सिर्फ पुलिस के चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि जिंदगी बचाने के लिए जरूरी है. सड़क पर छोटी-सी लापरवाही किसी परिवार की खुशियां छीन सकती है. इसलिए दोपहिया वाहन चलाने वाले हर व्यक्ति को हेलमेट पहनना चाहिए.

उनके इसी संदेश और सेवा भावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने उनके कार्य को उत्कृष्ट एवं सराहनीय बताया. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मिले इस सम्मान से शाहिद इमाम के अभियान को नई पहचान मिली है. जिला प्रशासन ने प्रशस्ति-पत्र में उनकी सेवा भावना और सड़क सुरक्षा की दिशा में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन