Gopalganj news: ताड़ के पेड़ से गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Published by : Vivek Pandey Updated At : 24 May 2026 1:18 PM

विज्ञापन

Gopalganj news: गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव में ताड़ के पेड़ से गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन

Gopalganj news: (मनीष राज) गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां ताड़ के पेड़ से गिरकर एक युवक की मौत हो गई.मृतक की पहचान 25 वर्षीय सुशील कुमार मांझी, पिता बहारन मांझी के रूप में हुई है.

संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा

बताया जाता है कि सुशील रोज़ की तरह ताड़ के पेड़ पर चढ़कर ताड़ी उतारने का काम कर रहे थे. इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह ऊंचाई से नीचे गिर पड़े.गिरने के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत

जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया.परिजन उसे लेकर गोरखपुर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही सुशील ने दम तोड़ दिया. मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि ताड़ी उतारने का काम काफी जोखिम भरा होता है और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण अक्सर इस तरह के हादसे हो जाते हैं. वहीं मृतक के परिजनों ने बगैर पोस्टमार्टम कराए शव को अपने साथ घर लेकर चले गए.

Also Read: औरंगाबाद मंडी में सेब और अंगूर के दाम ऊंचे स्तर पर

विज्ञापन
Vivek Pandey

लेखक के बारे में

By Vivek Pandey

विवेक पाण्डेय टीवी चैनल के माध्यम से पिछले 7 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हूं . करियर की शुरुआत Network 10 National News Channel से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहा हूं. देश और राज्य की राजनीति, कृषि और शिक्षा में रुचि रखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन